खबर
Top News

बड़ा हादसा टला: नदी में डूब रहे उत्तर प्रदेश के दो श्रद्धालुओं को बचाया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 जुलाई 2026, 4:42 pm
शेयर करें:
बड़ा हादसा टला

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाकाल दर्शन के बाद शिप्रा नदी में स्नान करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के दो श्रद्धालु गुरुवार सुबह रामघाट पर डूबने लगे। मौके पर तैनात राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) के जवानों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जवानों ने की त्वरित कार्रवाई
जवानों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश निवासी विनय (35), प्रभात (28) और हर्ष (24) महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के बाद सुबह करीब 7 बजे रामघाट पर शिप्रा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान प्रभात अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में हर्ष भी संतुलन खो बैठे और गहरे पानी में फंस गए।

फ्लोटिंग बॉल बनी सहारा
बताया गया कि हर्ष ने नदी में सुरक्षा के लिए लगाई गई फ्लोटिंग बॉल को पकड़ लिया, जिससे उन्हें कुछ समय तक सहारा मिल गया। इसी बीच घटना की सूचना मिलते ही रामघाट पर तैनात SDRF के जवान राजेंद्र डाबी और बनेसिंह तत्काल नदी में उतरे और बचाव अभियान शुरू किया।

जवानों ने पहले प्रभात को सुरक्षित बाहर निकाला, इसके बाद हर्ष का भी सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। दोनों श्रद्धालु पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई।

सुरक्षा व्यवस्था ने निभाई अहम भूमिका
शिप्रा नदी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उज्जैन होमगार्ड द्वारा फ्लोटिंग बॉल के माध्यम से बैरिकेडिंग की गई है। इस घटना में यही सुरक्षा व्यवस्था बचाव कार्य में बेहद उपयोगी साबित हुई। फ्लोटिंग बॉल के सहारे एक श्रद्धालु खुद को संभाले रख सका, जबकि SDRF के जवानों को भी तेजी से रेस्क्यू अभियान चलाने में मदद मिली।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि शिप्रा नदी में स्नान के दौरान निर्धारित सुरक्षा सीमा के भीतर ही रहें और गहरे पानी में जाने से बचें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

संबंधित समाचार

रेलवे ट्रैक पर मिली बिल्डर की लाश
Top News

रेलवे ट्रैक पर मिली बिल्डर की लाश:मौत ने छोड़े कई सवाल; ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

4 minutes ago
मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत
Top News

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

12 minutes ago
धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके
Top News

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

14 minutes ago
कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची
Top News

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

22 minutes ago
देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश
Top News

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

23 minutes ago
देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ
Top News

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

41 minutes ago
अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 17 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 18 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 18 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 18 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 19 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 19 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 19 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 19 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 19 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 19 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 19 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 19 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 19 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!