ग्रेनाइट खदान में बड़ा हादसा: सात मजदूरों की मौत; चट्टान गिरने से मची अफरा-तफरी, पांच घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बेंगलुरु।
कर्नाटक के बेंगलुरु अर्बन जिले के मडापट्टना क्षेत्र स्थित एक ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे में मध्य प्रदेश के पांच मजदूरों समेत सात लोगों की मौत हो गई। खदान में काम के दौरान अचानक एक विशाल चट्टान मजदूरों पर आ गिरी, जिससे मौके पर ही कई श्रमिक उसकी चपेट में आ गए।
मध्य प्रदेश के 5, छत्तीसगढ़ का 1 और कर्नाटक का 1 मजदूर शामिल
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय खदान में करीब 16 मजदूर काम कर रहे थे। दुर्घटना में 7 मजदूरों की मौत हुई, जिनमें मध्य प्रदेश के 5, छत्तीसगढ़ का 1 और कर्नाटक के यादगीर जिले का 1 मजदूर शामिल है। हादसे में 5 मजदूर घायल हुए हैं, जबकि 4 मजदूर सुरक्षित बचा लिए गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए और घायलों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
खनन एवं भूविज्ञान विभाग के अधिकारी रंगप्पा ने बताया कि खदान संचालक ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए और घायलों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने पर सहमति जताई है।
हादसे के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने दुख जताते हुए जांच के निर्देश दिए। खदान मालिक ने मृतकों के परिजन को 10-10 लाख और घायलों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने पर सहमति जताई।
मंत्री प्रहलाद बोले- जानकारी जुटाई जा रही
वहीं, मध्य प्रदेश के श्रममंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि हादसे की जानकारी मांगी गई है। श्रम विभाग के अधिकारी कर्नाटक प्रशासन के संपर्क में हैं ।
मध्य प्रदेश के श्रम विभाग के प्रमुख सचिव रघुराज एमआर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- कर्नाटक में हुई एक घटना के बारे में जानकारी मिली है।
मृतकों में मध्य प्रदेश के मजदूरों के शामिल होने की आशंका है। मध्य प्रदेश के श्रम आयुक्त कर्नाटक के अपने समकक्ष के संपर्क में हैं। आवश्यक समन्वय कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!