20 प्रतिशत कमीशन के लालच में गंवाए लाखों: प्लॉट बेचकर लगाए 31 लाख, कोर्ट कर्मचारी फंसा ठगी के जाल में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शाजापुर।
शाजापुर में ऑनलाइन कमाई का लालच देकर कोर्ट में भृत्य के पद पर कार्यरत एक युवक से 31 लाख 3 हजार 639 रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने ऑनलाइन कंपनी में ऑर्डर पूरे करने पर 15 से 20 प्रतिशत कमीशन मिलने का झांसा दिया था। पीड़ित ने प्लॉट बेचकर और उधार लेकर रकम जुटाई और अलग-अलग किस्तों में आरोपी को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए।
ऑनलाइन कंपनी के नाम पर बिछाया जाल
काछीवाड़ा निवासी योगेंद्र शर्मा की पहचान कोर्ट में साथ काम करने वाले विक्रम चौधरी के जरिए सांपखेड़ा निवासी सुरेश प्रजापति से हुई थी। आरोप है कि सुरेश ने योगेंद्र को बताया कि ऑनलाइन कंपनी के लिए सामान के ऑर्डर पूरे करने पर अच्छा कमीशन मिलता है। कम समय में ज्यादा कमाई के लालच में योगेंद्र ने पैसे लगाना शुरू कर दिया।
अलग-अलग किस्तों में 31 लाख से ज्यादा ट्रांसफर
पुलिस के मुताबिक 12 अक्टूबर 25 से 1 मार्च -26 के बीच आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में योगेंद्र से कुल 31,03,639 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने यह रकम प्लॉट बेचकर और उधार लेकर जुटाई थी।
कमीशन तो दूर, मूल रकम भी नहीं मिली
काफी रकम लगाने के बाद जब योगेंद्र को न तो कमीशन मिला और न ही उसकी मूल रकम वापस हुई, तब उसे ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उसने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
बैंक ट्रांजैक्शन और साइबर कनेक्शन खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। टीम बैंक खातों में हुए लेनदेन, कॉल डिटेल्स और पैसों के ट्रांजैक्शन की जानकारी खंगाल रही है। साइबर सेल की मदद से आरोपी और रकम के अंतिम ठिकाने का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!