लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक और अधीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नीमच।
मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत गुरुवार को लोकायुक्त पुलिस ने नीमच में बड़ी कार्रवाई करते हुए आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक राकेश राठौर और विभाग के अधीक्षक हरीश राठौर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लोकायुक्त को शिकायत मिली थी कि आदिम जाति कल्याण विभाग के दोनों अधिकारी एक शासकीय कार्य के बदले फरियादी से रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की।
योजना बनाकर बिछाया जाल
लोकायुक्त की टीम ने शिकायत की पुष्टि होने के बाद फरियादी को निर्धारित राशि के साथ भेजा। जैसे ही दोनों अधिकारियों ने एक लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार की, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।
कार्यालय में मचा हड़कंप
लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद आदिम जाति कल्याण विभाग के कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चा होती रही। लोकायुक्त टीम ने मौके पर आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर पंचनामा तैयार किया।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। जांच में यह भी पता लगाया जाएगा कि रिश्वत की मांग किस कार्य के लिए की गई थी और इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।
जांच जारी
लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई से जिले के शासकीय विभागों में भी हड़कंप का माहौल है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!