निगम के अधिकारी पर लोकायुक्त की रेड: इतने साल में इतने लाख वेतन; करोड़ों की संपत्ति का खुलासा, पत्नी के नाम दो बिल्डिंग, एक में चल रहा हॉस्टल, जांच में इतने करोड़ की अनुपातहीन संपत्ति का दावा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम इंदौर के सहायक राजस्व अधिकारी (ARO) जितेंद्र कुमार पांडेय के ठिकानों पर शुक्रवार सुबह लोकायुक्त की टीम ने छापेमारी की।
सुबह करीब 6 बजे लोकायुक्त की करीब 20 सदस्यीय टीम ने पांडेय के घर और उनकी पत्नी भावना पांडेय के नाम दर्ज एक हॉस्टल सहित दो ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की।
कार्रवाई में डीएसपी सुनील तालान, आनंद चौहान, निरीक्षक आशुतोष मिठास और सचिन पटेरिया समेत अन्य अधिकारी शामिल हैं। लोकायुक्त की टीम दस्तावेजों, संपत्तियों और आय से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
80 लाख वेतन, 2.53 करोड़ के खर्च का अनुमान
लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय के मुताबिक, जितेंद्र कुमार पांडेय नगर निगम में करीब 31 वर्षों से सेवा में हैं। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, उन्हें पूरे सेवाकाल में करीब 80 लाख रुपए वेतन के रूप में प्राप्त हुए।
इसके मुकाबले जांच में करीब 2.53 करोड़ रुपए की संपत्ति और खर्च का पता चला है। अधिकारियों के प्रारंभिक आकलन में यह राशि वैध आय से करीब 1.73 करोड़ रुपए अधिक है। इसे आय से करीब 216.35 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति बताया गया है।
हालांकि लोकायुक्त अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है। दस्तावेजों, बैंक खातों और अन्य संपत्तियों के सत्यापन के बाद ही अनुपातहीन संपत्ति की वास्तविक राशि स्पष्ट हो सकेगी।
पत्नी के नाम दो बड़ी बिल्डिंग
प्रारंभिक जांच में पांडेय की पत्नी भावना पांडेय के नाम पर दो भवनों की जानकारी सामने आई है।
आनंद नगर एक्सटेंशन: नवलखा-चितावद क्षेत्र में 40x50 फीट के प्लॉट पर G+3 भवन मिला है। लोकायुक्त ने इसके निर्माण पर करीब 1.20 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया है।
गजाधर नगर, चितावद: गुलमोहर का बगीचा क्षेत्र में भावना पांडेय के नाम पर G+2 भवन मिला है। यहां हॉस्टल संचालित होने की जानकारी सामने आई है। इसके निर्माण पर करीब 91.50 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है।
पत्नी, बेटे और बेटी के नाम वाहन भी मिले
जांच में जितेंद्र कुमार पांडेय की पत्नी, बेटे और बेटी के नाम पर कई चार पहिया और दोपहिया वाहन खरीदे जाने की जानकारी भी सामने आई है। इन वाहनों की कुल कीमत करीब 14 लाख रुपए आंकी गई है।
दस्तावेजों की जांच जारी
लोकायुक्त की टीम दोनों ठिकानों पर संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, आय के स्रोत और खर्च का रिकॉर्ड खंगाल रही है। अधिकारियों के अनुसार अभी तक सामने आए आंकड़े प्रारंभिक जांच पर आधारित हैं।
बैंक खातों, संपत्ति के दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड के सत्यापन के बाद ही अनुपातहीन संपत्ति का अंतिम आंकड़ा सामने आएगा
लोकायुक्त की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि अधिकारी की कुल संपत्ति और आय में वास्तविक अंतर कितना है।
संबंधित समाचार

खेत में खुले बिजली के तार ने ली दो जान:बेटे को बचाने पहुंचे पिता भी चपेट में आए; दवा का छिड़काव करते समय हुआ हादसा

लापता महिलाओं-बच्चों का मांगा हिसाब:हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा- कितने मिले; कितने अब भी लापता, लंबित मामलों की भी मांगी जानकारी

करंट लगने से 3 लोगों की मौत:बुजुर्ग महिला सहित दो मजदूरों की गई जान; ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज

व्यापारी ने कहा:इतने करोड़ का सोना लूट ले गए बदमाश; जांच में निकला नया मोड़, पुलिस को शक-लूट की शिकायत में बढ़ाकर बताई गई रकम

एमपी में जारी रहेगा झमाझम बारिश का दौर:आज इन जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; अब तक प्रदेश में हुई 20.7 इंच बरसात

आखिर कौन बोला:पानी रोका तो देंगे कड़ा जवाब; इस मुद्दे पर रुख नहीं बदलेगा, सेना प्रमुख की जमकर की तारीफ

टनल हादसा:7 मजदूरों की मौत; 3 अब भी फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रंगमंच को पांच दशक देने का सम्मान:राष्ट्रपति इस शख्सियत को नवाजा; धार्मिक नगरी की रंगपरंपरा को मिली राष्ट्रीय पहचान

राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुई यह हस्ती:‘कबीर वाणी’ को मिला राष्ट्रीय सम्मान; मालवा की लोकधुनों और कबीर की वाणी को देशभर में पहुंचाने के योगदान का सम्मान

देर रात चार दुकानों में लगी भीषण आग:लाखों का सामान जलकर राख; 27 हजार लीटर पानी से तीन घंटे में पाया काबू

बाटी बनाते समय भड़की आग:दो मासूमों समेत चार झुलसे, ज्वलनशील लिक्विड डालते ही हुआ हादसा

डॉक्टर नहीं मिले तो बदला सिस्टम:प्रदेश के 18 सरकारी अस्पताल होंगे आउटसोर्स, निजी संचालन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

अचानक ब्रेक लगाने से बस पलटी:35 यात्री थे सवार;14 घायल, दो गंभीर भोपाल रैफर

टनल में मलबा-पानी घुसा:मजदूर फंसे; रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ समेत कई एजेंसियां जुटीं

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष:पूजन-अर्चन कर देश-प्रदेश की खुशहाली मांगी

अमृत मिशन में लापरवाही पर बड़ा एक्शन:पांच एजेंसियां ब्लैकलिस्ट; अब नहीं मिलेगा नया टेंडर

मिनी ट्रक भर फाइलें लेकर हाईकोर्ट पहुंचा नगर निगम:अब कागजों से सड़कों तक होगी जांच

सिंहस्थ से पहले शिप्रा होगी स्नान योग्य:पांच किमी क्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट; नैनोबबल से बायोरिमेडिएशन तक तकनीकों का होगा परीक्षण

वीडियो देखिए, कावड़ में नर्मदा जल, दिल में महाकाल:‘बोल बम’ के जयघोष के साथ निकले शिवभक्त

वीडियो देखिये, जाम में फंसने पर अपनाया अनोखा तरीका:कार की छत पर बैठकर मोबाइल चलाने लगा ड्राइवर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!