सीसीटीवी में कैद आखिरी पल: काला बैग लेकर होटल पहुंचे सराफा कारोबारी; कमरे में गए... फिर नहीं निकले बाहर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
सराफा कारोबारी रवि मोठिया (46) की संदिग्ध मौत के मामले में अब उनका आखिरी सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में वे मंगलवार शाम स्कूटी से सैलाना रोड स्थित होटल प्रेम वाटिका पहुंचते और हाथ में काला बैग लेकर पहली मंजिल के कमरा नंबर 102 की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक इसके बाद वे कमरे से बाहर नहीं निकले।
दोस्तों ने दरवाजा तोड़ा, कमरे में बेसुध मिले
रात करीब 11.15 बजे दोस्तों ने होटल के कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो रवि मोठिया बेसुध मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें मेडिकल कॉलेज भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
कमरे से मिला पत्र, आर्थिक दबाव का जिक्र
पुलिस को कमरे से कुछ संदिग्ध सामग्री और एक पत्र मिला है। पत्र में रवि ने लंबे समय से आर्थिक दबाव और बड़े कर्ज का जिक्र किया है। उन्होंने परिवार के सदस्यों को निर्दोष बताते हुए उन्हें परेशान नहीं करने की अपील की है। पुलिस ने पत्र को जांच में शामिल कर लिया है।
दोस्तों से मांगी माफी, परिवार संभालने की अपील
पत्र में रवि ने अपने कई दोस्तों का जिक्र करते हुए उनसे माफी मांगी और परिवार को संभालने की अपील की। उन्होंने कुछ परिचितों और रिश्तेदारों से जुड़े लेनदेन का भी उल्लेख किया है। साथ ही अपने मुनीम और ड्राइवर से भी माफी मांगी।
मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगी साफ
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कमरे से मिली सामग्री और पत्र को जांच का हिस्सा बनाया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!