गांजे की बड़ी खेप जब्त: नाबालिग सहित चार तस्कर गिरफ्तार; कॉलेज बैग में छिपाकर ला रहे थे नशा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
अधारताल थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 5 लाख रुपए कीमत का 14.5 किलोग्राम अवैध गांजा, तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो स्कूटी और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस फरार मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी है।
बिना नंबर की स्कूटियों पर खड़े थे आरोपी
पुलिस के अनुसार गुरुवार को करौंदा बायपास स्थित कटनी-जबलपुर मार्ग पर दिलीप ऑटो इलेक्ट्रिकल्स के पास दो बिना नंबर की सिल्वर-ग्रे जुपिटर स्कूटियों पर चार युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। पुलिस वाहन को देखकर सभी भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।
कॉलेज बैग से निकला गांजा
तलाशी के दौरान पुलिस को स्कूटियों पर रखे कॉलेज बैग संदिग्ध लगे। जब बैग खोले गए तो उनमें किताबों की जगह बड़ी मात्रा में अवैध गांजा मिला। पुलिस ने मौके से कुल 14 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया।
चार आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में दिशांत सिंह परिहार (21) निवासी सतना, अंशुल राय (21) निवासी सिवनी, नवीन झारिया (21) निवासी सिवनी तथा एक नाबालिग शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दिशांत सिंह परिहार और नाबालिग सतना जिले के अमदरी निवासी पवन बागरी से गांजा लेकर आए थे।
इसकी डील पहले ही मोबाइल फोन के माध्यम से सिवनी निवासी अंशुल राय और नवीन झारिया से हो चुकी थी। आरोपी गांजा सौंपने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दबिश देकर पूरे गिरोह को पकड़ लिया।
मुख्य सप्लायर की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार इस मामले का मुख्य आरोपी पवन बागरी फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों का संबंध किसी बड़े अंतरजिला या अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क से तो नहीं है।
मोबाइल और नेटवर्क की जांच
जब्त किए गए चारों मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और चैट रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है, ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!