केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया का 7 माह पुराना वीडियो वायरल; सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं; रिश्तों को लेकर नए दावे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पुणे।
चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब एक सात महीने पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं, हालांकि इसकी प्रामाणिकता और इससे जुड़े दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियों की ओर से भी इस वीडियो को लेकर कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आई है।
बताया जा रहा है कि दिसंबर 2025 का यह वीडियो एक पब का है, जिसमें सिया गोयल हाथ में बीयर की बोतल लिए मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत करती दिखाई दे रही हैं। तेज संगीत के बीच वीडियो में वह कथित तौर पर ऊंची आवाज में कहते हुए सुनाई देती हैं, "पहले तू खुद मुझपर चीट करता है और फिर मुझ ही को कॉल करता है।" वीडियो में उनके द्वारा अभद्र भाषा के इस्तेमाल का भी दावा किया जा रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे वर्तमान मामले से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि अब तक इस संबंध में किसी भी जांच एजेंसी ने कोई आधिकारिक निष्कर्ष या पुष्टि नहीं की है।
इससे पहले भी सिया गोयल का एक अन्य वीडियो सामने आया था, जिसमें वह चेतन चौधरी के साथ महाराष्ट्र क्रिकेट लीग का मैच देखती नजर आई थीं। उस वीडियो के वायरल होने के बाद दोनों के संबंधों को लेकर भी सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह के कयास लगाए गए थे। हालांकि, इन दावों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
इधर, मामले में एक दिन पहले सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी और चेतन चौधरी के बीच किसी भी कथित रिश्ते की जानकारी नहीं थी। उनका कहना था कि यदि उन्हें पहले इस संबंध की जानकारी होती तो वे सिया और केतन की शादी के निर्णय पर दोबारा विचार करते।
उधर, केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच अभी भी जारी है। पुलिस और जांच एजेंसियां सभी उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही हैं। वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पर प्रसारित दावों की आधिकारिक पुष्टि या उनका मामले से प्रत्यक्ष संबंध स्थापित होना अभी शेष है।
संबंधित समाचार

रील में बना सिंघम, पुलिस ने उतारा भूत!:युवक का कार स्टंट, देखने वालों के उड़ गए होश!

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

नशाखोरी और अपराध सीसीटीवी में होंगे कैद:पुलिस और जनता मिलकर करेंगे बस्ती की निगरानी

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया तस्कर:आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो के प्रकरण भी दर्ज हैं

कपिलेश्वर कार्तिक मेले का शुभारंभ:मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने पूजन कर किया ध्वजारोहण, 23 नवंबर को होगा भव्य हरिहर मिलन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!