लिव-इन में रखा, शादी से किया इनकार: दो युवतियों से रेप के आरोप; दोनों मामलों में केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भंवरकुआ इलाके में शादी का झांसा देकर दो युवतियों के साथ दुष्कर्म के अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों शिकायतों पर बुधवार को एफआईआर कर जांच शुरू कर दी है। एक मामले में आरोपी युवती को लिव-इन में रखकर शादी की बात टालता रहा, जबकि दूसरे मामले में शादी से इनकार करने के बाद पीड़िता का नंबर ब्लॉक कर बड़वानी चला गया।
2024 में पहचान, साथ रहने के बाद शादी से मुकरा
पहले मामले में 22 वर्षीय युवती की शिकायत पर अजय पिता शंकर मंसारे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवती के मुताबिक दोनों की पहचान 2024 में हुई थी। अजय ने जुलाई 2024 में शादी का वादा किया, जिसके बाद दोनों पिपल्यापाला में किराए का फ्लैट लेकर साथ रहने लगे।
पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान दोनों के बीच कई बार संबंध बने। वह लगातार शादी की बात करती रही, लेकिन अजय हर बार टालता रहा। 20 जून 2026 को उसने शादी से इनकार कर दिया और फ्लैट छोड़कर चला गया। इसके बाद युवती ने परिजनों को जानकारी देकर पुलिस में शिकायत की।
इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती, फिर साथ रहने लगे
दूसरे मामले में शेफ का काम करने वाली युवती की शिकायत पर पुलिस ने बड़वानी निवासी कमलेश पिता राजाराम सोलंकी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दोनों की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। अगस्त 2025 में कमलेश ने शादी की बात कही, जिसके बाद दोनों तीन इमली क्षेत्र में किराए के कमरे में साथ रहने लगे।
शादी से इनकार कर नंबर किया ब्लॉक
पीड़िता के मुताबिक 10 अगस्त 2026 को कमलेश ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने युवती का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया और बड़वानी चला गया। युवती ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद उसने भंवरकुआ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!