खबर
Top News

कॉलेज में सात छात्रों के निलंबन पर करणी सेना का चक्काजाम: जवाब में छात्राओं ने खोला मोेर्चा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 सितंबर 2026, 3:14 pm
शेयर करें:
कॉलेज में सात छात्रों के निलंबन पर करणी सेना का चक्काजाम

गणेश विसर्जन के विवाद में निलंबन से उपजा नया बवाल

प्राचार्य के साथ अभद्रता पर भड़का छात्राओं का गुस्सा, माफीनामे के आश्वासन पर सुलझा मामला

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय में गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान एबीवीपी और करणी सेना से जुड़े छात्रों के बीच हुई झड़प का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।

कार्रवाई के तहत सात छात्रों को कॉलेज प्रबंधन द्वारा निलंबित किए जाने के विरोध में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर कैंपस से लेकर सड़क तक भारी हंगामा किया।

प्रदर्शनकारियों ने भंवरकुआं क्षेत्र की मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे करीब तीन घंटे तक यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। इस पूरे घटनाक्रम के सबसे महत्वपूर्ण पहलू का खुलासा तब हुआ, जब कॉलेज की छात्राओं ने उपद्रवियों के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलते हुए हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे करणी सेना के कार्यकर्ता और छात्र बड़ी संख्या में होलकर कॉलेज परिसर में एकत्र हुए। प्रदर्शनकारी निलंबित छात्रों का निलंबन तुरंत रद्द करने और घटना में शामिल एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर भी एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

जब कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अनामिका जैन ज्ञापन लेने बाहर आईं, तो कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बहस और नोंकझोंक शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों के उग्र रवैये और अभद्रता को देखते हुए प्राचार्य बिना ज्ञापन लिए अपने कक्ष में लौट गईं।

प्राचार्य के वापस जाते ही कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कॉलेज के मुख्य द्वार पर नारेबाजी करते हुए भंवरकुआं-नौलखा मार्ग पर धरना दे दिया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और सर्विस रोड से लेकर ओवरब्रिज के नीचे तक का यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

इस दौरान बीएससी और एमएससी की छात्राएं कॉलेज का शैक्षणिक माहौल खराब होने के विरोध में सड़कों पर उतर आईं। छात्राओं ने पोस्टर व तख्तियां दिखाकर हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

छात्राओं का कहना था कि रोज-रोज के राजनीतिक विवादों से पढ़ाई प्रभावित हो रही है और महिला प्राचार्य के साथ किसी भी प्रकार की बदसलूकी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। होलकर कॉलेज में यह पहला अवसर रहा, जब छात्राओं ने हुड़दंगियों के खिलाफ स्वयं आगे आकर इस तरह विरोध दर्ज कराया।

निलंबित किए गए सातों छात्र विभिन्न विभागों से संबद्ध हैं। इनमें बीएससी तृतीय सेमेस्टर के दो, बीएससी कंप्यूटर साइंस तृतीय सेमेस्टर का एक, बीएससी सीड टेक्नोलॉजी तृतीय सेमेस्टर का एक, बीएससी फॉरेंसिक साइंस पांचवें सेमेस्टर का एक तथा पीजीडीसीए के दो छात्र शामिल हैं।

कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परिसर में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को बख्शा नहीं जाएगा।

सड़क पर बढ़ते तनाव और छात्राओं के विरोध के बीच करणी सेना के चुनिंदा प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए प्राचार्य कक्ष में बुलाया गया। डॉ. अनामिका जैन के साथ हुई लंबी बैठक के बाद गतिरोध समाप्त हुआ।

वार्ता में यह सहमति बनी कि निलंबित छात्र यदि अपने किए पर लिखित में खेद व्यक्त करते हैं और उनके अभिभावक कॉलेज आकर भविष्य में किसी भी अप्रिय गतिविधि में शामिल न होने का लिखित भरोसा देते हैं, तो प्रबंधन निलंबन वापस लेने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगा।

इस आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम समाप्त किया और मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका।

संबंधित समाचार

आवारा कुत्तों पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
Top News

आवारा कुत्तों पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट:इतने महीने में इतने हजार की नसबंदी-टीकाकरण का दावा

9 minutes ago
नामांतरण के मांगे 2 लाख
Top News

नामांतरण के मांगे 2 लाख:20 हजार लेते ट्रेप हुआ पटवारी

21 minutes ago
हिस्ट्रीशीटर को भाजपा नेता के करीबी और युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा पेश कराने की चर्चा
Top News

हिस्ट्रीशीटर को भाजपा नेता के करीबी और युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा पेश कराने की चर्चा

29 minutes ago
इस राज्य के सीएम बोले
Top News

इस राज्य के सीएम बोले:‘शिव गरीबों के, राम अमीरों के भगवान’; भाजपा ने राम को चुराया

34 minutes ago
पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का पर्व है पितृ पक्ष
Top News

पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का पर्व है पितृ पक्ष:16 दिन का यह पर्व डर या पाबंदी नहीं; बल्कि पूर्वजों के प्रति सम्मान का अवसर

36 minutes ago
पहले सीट बेल्ट का संदेश
Top News

पहले सीट बेल्ट का संदेश:अब बुलेट पर दोनों हाथ छोड़े; विधायक के स्टंट पर उठे सवाल

about 1 hour ago
नवरात्रि से पहले एक करोड़ की गर्भपात किट मिलना चिंताजनक
Top News

नवरात्रि से पहले एक करोड़ की गर्भपात किट मिलना चिंताजनक:19 हजार से ज्यादा किट मिलने पर हिंदू नेताओं में आक्रोश; भाजपा विधायक ने उठाए अवैध भंडारण पर सवाल

about 1 hour ago
एक्सप्रेस-वे पर 2 घंटे में दो हादसे
Top News

एक्सप्रेस-वे पर 2 घंटे में दो हादसे:4 लोगों की मौत; 8 घायल

about 1 hour ago
बिजली देगी झटका
Top News

बिजली देगी झटका:नया सरचार्ज लागू; आने वाले बिलों में दिखेगा असर

about 1 hour ago
भागीरथपुरा में 36 मौतों की जांच रिपोर्ट होगी ऑनलाइन
Top News

भागीरथपुरा में 36 मौतों की जांच रिपोर्ट होगी ऑनलाइन:हाई कोर्ट ने दिया 600 पेज वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश

about 1 hour ago
आखिर बंटी ने किसकी साड़ी से लगाया था फंदा
Top News

आखिर बंटी ने किसकी साड़ी से लगाया था फंदा:तीन में से एक मोबाइल जब्त; वो भी मिला लॉक सीसीटीवी की हार्डडिस्क गायब

about 1 hour ago
13 दिन में दूसरी बार MP आएंगे राहुल गांधी
Top News

13 दिन में दूसरी बार MP आएंगे राहुल गांधी:इन परिवारों से करेंगे मुलाकात

about 1 hour ago
एक्सप्रेस-वे पर दो भीषण हादसे
Top News

एक्सप्रेस-वे पर दो भीषण हादसे:खाई में गिरीं दो कारें; सास-बहू समेत इतने की मौत, इतने घायल

about 1 hour ago
कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले
Top News

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:58 लाख स्कूली बच्चों को ड्रेस के लिए मिलेंगे रुपए; अग्निवीरों को वर्दीधारी भर्तियों में इतना आरक्षण

about 2 hours ago
प्रशासन-काजी राजी कहां से आए फसादी?
Top News

प्रशासन-काजी राजी कहां से आए फसादी?:मंदिर हटाए गए; सीएम का घर टूट रहा, मस्जिद पर हंगामा

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, पहाड़ नदी में समाया
Top News

देखिए वीडियो, पहाड़ नदी में समाया:सड़कें मलबे से बंद; बाढ़-भूस्खलन से इतनी मौतें, नदी खतरे के निशान से ऊपर, क्रूज बहकर पुल से टकराया

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, मस्जिद विवाद में एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष बोले
Top News

देखिए वीडियो, मस्जिद विवाद में एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष बोले:'जल्द मुकाबला होगा; सबका हिसाब होगा'

about 2 hours ago
हिस्ट्रीशीटर कोर्ट में हुआ पेश
Top News

हिस्ट्रीशीटर कोर्ट में हुआ पेश:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था खुलासा

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, अस्पताल की न्यू ओपीडी में घुसा सांप
Top News

देखिए वीडियो, अस्पताल की न्यू ओपीडी में घुसा सांप:खिड़की के पास दिखा; गार्ड ने बाहर निकाला

about 3 hours ago
चाकूबाजी में घायल हुए युवक की मौत
Top News

चाकूबाजी में घायल हुए युवक की मौत:बाइक-एक्टिवा की टक्कर के बाद हुआ था विवाद; आरोपी ने थाने पहुंचकर रची झूठी कहानी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!