कॉलेज में फिर आमने-सामने आए करणी सेना और ABVP कार्यकर्ता: जमकर की एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी; पुलिस बल तैनात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के होलकर साइंस कॉलेज में गणपति विसर्जन समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद सोमवार को एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई।
कॉलेज परिसर में करणी सेना और ABVP से जुड़े कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।
एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की
दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस बल कॉलेज परिसर पहुंचा और दोनों पक्षों को अलग किया।
एहतियात के तौर पर कॉलेज परिसर में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है।
पिछले विवाद के बाद फिर टकराव
दरअसल, गणपति विसर्जन चल समारोह के दौरान कॉलेज परिसर में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था।
आरोप है कि बहस के बाद मामला पार्किंग क्षेत्र तक पहुंच गया, जहां बेल्ट और डंडों से मारपीट हुई।
इसके बाद विवाद कंप्यूटर लैब तक पहुंचने की बात सामने आई थी।
घटना में BSc और MSc के कुछ छात्रों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई थी।
घटना से जुड़े छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की
मामला बढ़ने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने अनुशासन समिति की बैठक बुलाकर घटना से जुड़े छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की।
कॉलेज की ओर से कुछ छात्रों को निलंबित किया गया और निलंबन अवधि में उनके परिसर में प्रवेश पर रोक लगाई गई।
सोमवार को फिर लगे नारे
पिछली घटना के बाद सोमवार को दोनों पक्ष एक बार फिर कॉलेज परिसर में आमने-सामने आ गए।
दोनों संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके चलते कुछ देर के लिए परिसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में
फिलहाल कॉलेज परिसर में पुलिस बल तैनात है। पुलिस और कॉलेज प्रबंधन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।
अधिकारियों की ओर से विवाद के कारणों और दोनों पक्षों की भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है।
कॉलेज प्रशासन की ओर से पहले की घटना में की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई के बाद अब सोमवार को हुए घटनाक्रम को लेकर भी आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

ढाबे पर बवाल कट्टा लहराया:ग्राहकों से कर रहे थे गाली-गलौज; भगाया तो करने लगे विवाद

शराब के नशे में पति ने पत्नी की जान ली:फिर कुएं में कूदा; लोगों ने बचाया, धारदार हथियार से पत्नी के गले पर हमला

रिश्वत लेते सरपंच और पति गिरफ्तार:लोन की एनओसी के बदले मांगी थी रकम; शिकायत के बाद बिछाया जाल

मातृत्व पर अव्यवस्थाओं का बोझ:एक बेड पर इतनी महिलाएं; कई जमीन पर, गंदगी और चोक ड्रेनेज से परेशानी

SIR के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की; बैरिकेड्स पर चढ़े, वाटर कैनन चलाया

सफेदपोश सूदखोरों से परेशान बिल्डर ने की खुदकुशी की कोशिश:15-20 करोड़ से ज्यादा का है कर्ज; अब परिवार को जान का खतरा

आज इस हस्ती को मिलेगा राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव वर्चुअली जुड़ेंगे

तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराई:30 से ज्यादा यात्री थे सवार; मचा हड़कंप

200 बोरी लकड़ी बूरा जब्त होने के 5 दिन बाद भी कार्रवाई शून्य:‘नेचुरल लिविंग’ पर प्रक्रिया की आड़ में मेहरबानी

शंकराचार्य बोले- युवाओं की बात सुने सरकार:Gen-Z से टकराव पड़ सकता है भारी; मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की भी मांग

आखिरकार क्या है बंटी की मौत का राज़:कॉलोनाइजर की आत्महत्या बनी पहेली

बस हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला:राजवाड़ा नो बस जोन किया घोषित

राशन विक्रेताओं का ऐलान:इस तारीख से हजारों दुकानें बंद करने की चेतावनी; पांच सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

एशियन गेम्स में ईशा सिंह ने दिलाया सिल्वर:गोल्ड से चूकी; भारत को अब तक मिले 39 मेडल

इस चार्ज पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार:केंद्र से पूछा; नियम का आधार क्या?, नोटिस जारी कर मांगा जवाब

शाही मस्जिद पर बवाल:अब खुद तोड़ रहा मुस्लिम समाज

देखिए वीडियो :पथराव-लाठीचार्ज के बाद शांति; RAF तैनात, हाईकोर्ट की सुनवाई अब 30 सितंबर को

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन:कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद; मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दफ्तर का करेंगे घेराव

मस्जिद विवाद के बीच कार्रवाई:एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार; धार्मिक नगरी में जाने के दौरान पुलिस ने रोका, थाने ले जाया गया

देखिये वीडियो, शाही मस्जिद विवाद गरमाया:बाजार और स्कूल बंद; प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!