राष्ट्रपति का मप्र आगमन हमारा सौभाग्य: विकास के कई एजेंडों पर होंगी समीक्षाएं; मुख्यमंत्री ने प्राचीन श्री वीरगढ़ी हनुमान मंदिर परिसर की बावड़ी का किया निरीक्षण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल प्राचीन श्री वीरगढ़ी हनुमान मंदिर का दौरा कर वहां स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन बावड़ी का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
निरीक्षण के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि महामहिम राष्ट्रपति हमारी धरती पर पधार रही हैं। वे कई विकासपरक एजेंडों को लेकर आ रही हैं।
राष्ट्रपति हमारे महत्वाकांक्षी ‘चीता प्रोजेक्ट' का निरीक्षण करने वाली हैं। इसके साथ ही, स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से प्रदेश में चलाए जा रहे ‘सिकल सेल एनीमिया' उन्मूलन अभियान के कार्यों की भी वे समीक्षा करेंगी।
विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के बाद योग दिवस पर समापन के साथ उनका प्रस्थान होगा। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति का प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता की ओर से पुनः वंदन-अभिनंदन किया।
प्राचीन बावड़ियां और जल संरचनाएं समृद्ध वास्तुकला और जल प्रबंधन की दूरदर्शिता का प्रतीक- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हमारी प्राचीन बावड़ियां और जल संरचनाएं हमारी समृद्ध वास्तुकला और जल प्रबंधन की दूरदर्शिता का प्रतीक हैं।
प्राकृतिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए तकनीकी उपाय किए जाएं
मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिक पद्धति से जीर्णोद्धार की बात कही। बावड़ी के मूल ऐतिहासिक स्वरूप को बिना नुकसान पहुंचाए, वैज्ञानिक पद्धति से इसकी सफाई और जीर्णोद्धार कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाए।
उन्होंने कहा कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा के लिए बावड़ी के चारों ओर मजबूत सुरक्षा जाली अथवा रैलिंग अनिवार्य रूप से लगाई जाए।
बावड़ी के प्राकृतिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए तकनीकी उपाय किए जाएं, ताकि पारंपरिक जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।
मंदिर और बावड़ी के आस-पास के क्षेत्र का व्यवस्थित सौंदर्यीकरण किया जाए, जिससे यहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!