पूर्व कांग्रेस पार्षद सुनेहरा अंसारी तक पहुंची जांच: चोरी की गाड़ियों का कबाड़ कनेक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चोरी की गाड़ियों के इंजन और पुर्जों को कबाड़ की आड़ में खपाने वाले नेटवर्क की परतें खुलने लगी हैं और जांच की आंच अब कांग्रेस की पूर्व महिला पार्षद सुनेहरा अंसारी तक पहुंच गई है। क्राइम ब्रांच ने चोरी के वाहनों को काटकर उनके पुर्जें ठिकाने लगाने के मामले में सुनेहरा को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि दौलतगंज में पकड़े गए अल्ताफ अंसारी और उसके बेटे अरशद से जुड़े चोरी के वाहनों के कटे हुए पुर्ज सुनेहरा के प्लॉट पर रखे जाते थे। नोटिस मिलने के बाद सुनेहरा की तरफ से बीमारी का बहाना बनाकर पुलिस से तीन दिनों का समय मांगा है। वहीं, गिरफ्तार अल्ताफ अंसारी, बेटे अरशद और फहीम अंसारी का रिमांड पूरा होने पर आज तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
चोरी के आधा दर्जन से ज्यादा इंजन और नंबर प्लेट मिली... उल्लेखनीय है कि क्राइम ब्रांच ने 8 अगस्त को दौलतगंज-रानीपुरा में उर्दू स्कूल के पीछे स्थित अल्ताफ अंसारी की स्कैप दुकान और गोदाम पर दबिश दी थी। अल्ताफ अंसारी और उसके बेटे अरशद को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक दोनों कबाड़ कारोबार की आड़ में चोरी के वाहनों को काटकर उनके इंजन और पार्ट्स खरीदने-बेचने का काम कर रहे थे।
मौके से चोरी के दोपहिया वाहनों के कलपुर्जें और 12 इंजन बरामद हुए थे। इनमें तीन इंजनों के नंबर घिसे हुए मिले थे। इसके बाद केस दर्ज कर अल्ताफ और अरशद को पांच दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई तो चोरी के आधा दर्जन से ज्यादा इंजन और नंबर प्लेट भी मिली।
आज रिमांड पूरा होने पर कोर्ट में करेंगे पेश
वहीं, चोरी के वाहन नेटवर्क में फहीम अंसारी निवासी नयापुरा का नाम सामने आया। पुलिस के मुताबिक फहीम चोरी के वाहन खरीदकर उन्हें हाईड्रोलिक मशीन से स्क्रैप में बदल देता था। क्राइम ब्रांच ने फहीम अंसारी को भी गिरफ्तार कर उसका गोदाम सील करने के साथ 2.50 लाख रुपए कीमत की स्क्रैप हाईड्रोलिक मशीन और और चोरी की गाड़ियों के पुर्जे पुलिस ने जब्त कर लिए।
उसे भी 14 अगस्त तक के रिमांड पर लिया गया। तीनों का आज रिमांड पूरा होने पर कोर्ट में पेश किया जाएगा। चूंकि अल्ताफ अपनी भाभी (पूर्व कांग्रेस पार्षद) सुनेहरा अंसारी के प्लॉट पर चोरी के वाहनों का कबाड़ और कलपुर्जे रखता था, इसलिए क्राइम ब्रांच ने उसे पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था।
उसे परसों पूछताछ के लिए बुलवाया गया, लेकिन उसकी ओर से अफसरों को बीमार होने का हवाला देते हुए तीन दिनों का समय मांगा गया, जिसे अफसरों ने स्वीकार कर लिया। पुलिस चोरी के वाहनों की सप्लाई करने वाले, उन्हें काटने, पार्ट्स खपाने और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
ये भी पता चला है कि अल्ताफ चोरी के वाहनों को कम से कम महज तीन हजार रुपए और अधिकतम पांच हजार रुपए के बीच ही खरीदता था। उसके लिए ये काम नशे के आदी चोरों की टोली करती थी।
संबंधित समाचार

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

शाही मस्जिद विवाद:प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!