क्राइम ब्रांच में शिकायत पर अभिजीत दीपके और सौरव की भूमिका की जांच: सीजेपी नेताओं की मुश्किलें बढ़ी
KHULASA FIRST
संवाददाता

जंतर-मंतर प्रदर्शन में नाबालिगों की कथित मौजूदगी का मामला, फोटो-वीडियो से लेकर सीसीटीवी और सोशल मीडिया रिकॉर्ड खंगालने की मांग
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को कथित नीट पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन को लेकर इंदौर में दी गई शिकायत ने अब नया विवाद खड़ा कर दिया है। मुंबई निवासी फैजान अंसारी ने इंदौर क्राइम ब्रांच में शिकायत देकर अभिजीत दीपके, सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास समेत अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की जांच की मांग की है।
शिकायत में प्रदर्शन में नाबालिग लड़के-लड़कियों की कथित मौजूदगी और उन्हें प्रदर्शन में लाने, प्रभावित करने या उकसाने की आशंका की भी जांच कराने की मांग की गई है।
पुलिस के सामने कई सवाल... शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की है कि 20 जुलाई के पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जाए। खास तौर पर यह पता लगाया जाए कि प्रदर्शन में नाबालिगों की मौजूदगी कैसे हुई और क्या उन्हें किसी व्यक्ति या संगठन की ओर से प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया था।
शिकायत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और समूह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल करने का अनुरोध किया गया है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोप अभी सिद्ध नहीं हुए हैं और पुलिस जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
शिकायतकर्ता ने आरोपों की जांच की मांग और घटनाक्रम से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने का अनुरोध किया है। इसमें प्रदर्शन के दौरान बनाए गए फोटो-वीडियो, मीडिया इंटरव्यू, बयान, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य डिजिटल सामग्री शामिल हैं।
इसके अलावा जंतर-मंतर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित कर जांच में शामिल करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का दावा है कि इन साक्ष्यों से प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान और नाबालिगों की कथित मौजूदगी से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा सकती है।
शिकायत में कहा गया है कि जांच के दौरान यदि बच्चों से संबंधित किसी यौन अपराध अथवा अन्य संज्ञेय अपराध के तथ्य सामने आते हैं तो संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जाए।
शिकायतकर्ता ने पॉक्सो एक्ट, भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के तहत अपराध पाए जाने पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। हालांकि, फिलहाल यह मांग शिकायतकर्ता द्वारा की गई है। किसी भी व्यक्ति के खिलाफ अपराध साबित नहीं हुआ है।
इंदौर पुलिस ने शिकायत को जांच में लिया
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया के अनुसार पुलिस को फैजान अंसारी की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यानी फिलहाल मामला शिकायत और जांच के स्तर पर है और किसी व्यक्ति को दोषी ठहराना जल्दबाजी होगी।
20 जुलाई को प्रदर्शन से जुड़ा मामला
मामला दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन से जुड़ा है। कथित नीट पेपर लीक के मुद्दे पर सीजेपी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शनकारियों द्वारा संसद की ओर मार्च करने की कोशिश और पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति की बात भी सामने आई थी।
प्रदर्शन के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अब नाबालिगों की कथित मौजूदगी को लेकर इंदौर पुलिस में शिकायत पहुंची है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि घटना दिल्ली की होने के बावजूद शिकायत इंदौर में क्यों की गई और जांच आगे बढ़ने पर इसका दायरा कितना बढ़ेगा।
यदि इंदौर पुलिस को शिकायत में लगाए गए आरोपों के संबंध में प्रथमदृष्टया तथ्य मिलते हैं तो दिल्ली में उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग, सोशल मीडिया सामग्री और प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी जांच में अहम साबित हो सकती है।
संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!