अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा: 4 नाइजीरियाई सहित 5 तस्कर गिरफ्तार; भारी मात्रा में नशा किया जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन क्रिस्टल डैगर’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा किया है।
महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
अभियान में 4 नाइजीरियाई नागरिकों और एक भारतीय महिला सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान 8.6 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।
भोपाल स्टेशन पर पकड़ी गई महिला
DRI को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नई दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली ट्रेन में एक महिला मादक पदार्थों की बड़ी खेप लेकर जा रही है। सूचना के आधार पर अधिकारियों ने 11 अगस्त 2026 को भोपाल जंक्शन पर संदिग्ध महिला को रोककर उसके काले रंग के ट्रॉली बैग की तलाशी ली।
टेप में लिपटे 6 प्लास्टिक पैकेट मिले
बैग में बने एक गुप्त बॉक्स से भूरे रंग के टेप में लिपटे 6 प्लास्टिक पैकेट मिले। फील्ड टेस्ट में इनमें सफेद क्रिस्टलीय पदार्थ मेथैमफेटामाइन पाया गया। महिला के पास से कुल 6.325 किलो मेथैमफेटामाइन बरामद हुआ। इसके बाद उसे NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के बाद ग्रेटर नोएडा में दबिश
महिला से पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर DRI और केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की संयुक्त टीम ने ग्रेटर नोएडा में संदिग्ध सप्लायरों के ठिकाने पर छापा मारा।
DRI के मुताबिक, टीम को देखकर कुछ नाइजीरियाई आरोपी खिड़की से कूदकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।
4 नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार
तलाशी के दौरान वहां से 2.242 किलो मेथैमफेटामाइन, 50 ग्राम कोकीन और 25 ग्राम गांजा बरामद किया गया। मौके से चार नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।
MP में सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी पर एजेंसियों की नजर
केंद्रीय एजेंसियों के मुताबिक पिछले कुछ समय में पारंपरिक मादक पदार्थों के साथ-साथ मेथैमफेटामाइन और मेफेड्रोन जैसी सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी और इनके अवैध निर्माण के मामले सामने आए हैं। जांच एजेंसियां मध्य प्रदेश में ऐसे नेटवर्क और उनके अंतरराज्यीय व अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की पड़ताल कर रही हैं।
पिछले एक साल में कई बड़ी कार्रवाइयां
अगस्त 2025
सूरत और मुंबई पुलिस के सहयोग से इस्लामनगर के ग्राम जगदीशपुर में अवैध मेफेड्रोन निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया गया। यहां से 541 किलो से ज्यादा प्रीकर्सर केमिकल और लैब उपकरण जब्त किए गए और सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
जनवरी 2026
आगर-मालवा में नर्सरी और फार्महाउस की आड़ में संचालित सिंथेटिक ड्रग्स निर्माण इकाई पर कार्रवाई की गई। यहां करीब 600 किलो कच्चा रसायन जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई।
11 महीने पहले
DRI ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर युगांडा की महिला नाकिजीटो जोन उर्फ नाबायुंगा जारिया को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 368.90 ग्राम मेथैमफेटामाइन और 147.40 ग्राम कोकीन बरामद हुई थी।
DRI अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग्स नेटवर्क के अन्य सदस्यों, सप्लाई चैन और मध्य प्रदेश में इसके कनेक्शन की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!