खबर
Top News

अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अंतरराज्यीय बस टर्मिनल जल्द होगा शुरू: संभागायुक्त ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा; 123 करोड़ रुपये की लागत से किया निर्मित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 जुलाई 2026, 3:39 pm
शेयर करें:
अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अंतरराज्यीय बस टर्मिनल जल्द होगा शुरू

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पहल पर इंदौर में निर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित टंट्या मामा भील अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके संचालन की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है और इसे अति शीघ्र आमजन के लिए प्रारंभ किया जाएगा। इसी सिलसिले में इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने आज कुमेड़ी स्थित श्री टंट्या मामा भील अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां उपलब्ध कराई जाने वाली व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाडे, स्मार्ट सिटी के सीईओ अर्थ जैन सहित जिला प्रशासन, इंदौर विकास प्राधिकरण, नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने बताया कि बस टर्मिनल का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। इसके संचालन एवं रखरखाव के लिए चयनित कंपनी की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है और कंपनी शीघ्र ही कार्यभार संभालेगी। लगभग 123 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह बस टर्मिनल आधुनिक सुविधाओं से युक्त है।

इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए सुव्यवस्थित प्रतीक्षालय, पार्किंग, खानपान, सुरक्षा व्यवस्था सहित मेट्रो कनेक्टिविटी और सिटी बसों के लिए भी समुचित व्यवस्था की गई है। संभागायुक्त डॉ. खाड़े ने कहा कि यह बस टर्मिनल न केवल इंदौरवासियों के लिए परिवहन सुविधा को बेहतर बनाएगा, बल्कि प्रदेश एवं अन्य राज्यों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक संसाधनों के कारण यह भविष्य में शहर के यातायात प्रबंधन को भी नई दिशा देगा।

इंदौर के कुमेड़ी में एयरपोर्ट की तर्ज पर सर्वसुविधाओं से युक्त तथा वातानुकूलित मध्यप्रदेश के सबसे बड़े अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) की सौगात शीघ्र मिलने जा रही है। इस बस टर्मिनल से इंदौर और मध्यप्रदेश का देश में गौरव बढ़ेगा। लगभग 15 एकड़ क्षेत्रफल में 101 करोड़ रुपये की लागत से यह अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) बनाया गया है। यह बस टर्मिनल सिंहस्थ के लिये भी बड़ी सौगात होगा। इसके माध्यम से यात्रियों को बेहतर आवागमन सुविधाएं मिलेंगी।

बताया गया कि आईएसबीटी पर लगभग 1440 बसें 24 घंटे में आयेंगी। बस टर्मिनल पूर्णतः वातानुकूलित व सर्वसुविधायुक्त बनेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए 14 टिकट काउन्टर रहेंगे। लगभग 1000 वाहनों की पार्किंग सुविधा भी रहेगी।

कुल 43 बस प्लेटफार्म निर्मित किये गये हैं। जिसमें 28 प्लेटफार्म जाने वाली बसों के लिए एवं 15 प्लेटफार्म आने वाली बसों के लिए निर्धारित किये गये हैं। टर्मिनल बिल्डिंग में प्रतिदिन 80 हजार यात्रियों का आवागमन प्रस्तावित है, जिसमें भीड़ वाले समय पर लगभग 8 हजार व्यक्ति एक साथ आवागमन कर सकेंगें। यात्री बसों के आगमन एवं निर्गम हेतु पृथक-पृथक द्वार बनाये गये हैं।

आईएसबीटी परिसर में लगभग 600 दो पहिया वाहन, 160 कार टैक्सी, 150 आटो रिक्शा एवं लगभग 50 प्रायवेट कारों के लिए पृथक से पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। इसके अत्तिरिक्त लगभग 315 चार पहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था तल घर में भी है। पार्किंग स्थल पर दो सुलभ शौचालय का निर्माण भी किया गया है।

टर्मिनल बिल्डिंग में 500 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है एवं एयरपोर्ट के समान वीआईपी लाउंज का भी निर्माण किया गया है। टर्मिनल ब्लॉक में टिकिट काउंटर, पूछताछ कार्यालय, पुलिस चौकी, मेडिकल रूम एवं क्लॉक रूम की व्यवस्था भी की गई है।

संपूर्ण टर्मिनल बिल्डिंग में एयरपोर्ट की तरह एयर कूलिंग सिस्टम रहेगा जो कि प्रदेश के किसी भी आईएसबीटी में नहीं है। यात्रियों की सुविधा हेतु 16 रेस्टोरेन्ट, 37 दुकानें, 33 कार्यालय भवन एवं 2 एटीएम का भी निर्माण किया गया है।

आईएसबीटी को मेट्रो स्टेशन से भी सीधे जोड़ा गया है, जिसके माध्यम से मेट्रो के यात्री सीधे बस स्टैण्ड परिसर में एवं बस के यात्री सीधे मेट्रो स्टेशन पहुंच सकेंगें। आवागमन की सुविधा हेतु आईएसबीटी के सामने 75 मीटर चौड़ा एमआर-10 एवं तीन तरफ 30 मीटर चौड़े रोड बनाये गये हैं। परिसर में वर्षा पानी के रिचार्जिंग की व्यवस्था भी की गई है।

संबंधित समाचार

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...
Top News

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

about 1 hour ago
जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन
Top News

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

about 1 hour ago
जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल
Top News

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

about 1 hour ago
पटाखे से बिखर गया छत्ता
Top News

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

about 1 hour ago
भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित
Top News

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

about 1 hour ago
11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी
Indore

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

about 1 hour ago
महंगाई की कड़वाहट
Top News

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

about 1 hour ago
दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!
Top News

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

about 2 hours ago
भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित
Top News

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

about 2 hours ago
एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले
Top News

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

about 2 hours ago
निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार
Top News

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

about 2 hours ago
51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार
Top News

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

about 2 hours ago
प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा
Top News

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

about 2 hours ago
एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा
Indore

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

about 2 hours ago
पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने
Top News

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

about 2 hours ago
उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं
Top News

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

about 2 hours ago
नशाखोरी और अपराध सीसीटीवी में होंगे कैद
Top News

नशाखोरी और अपराध सीसीटीवी में होंगे कैद:पुलिस और जनता मिलकर करेंगे बस्ती की निगरानी

about 3 hours ago
सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया तस्कर
Top News

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया तस्कर:आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो के प्रकरण भी दर्ज हैं

about 3 hours ago
कपिलेश्वर कार्तिक मेले का शुभारंभ
Top News

कपिलेश्वर कार्तिक मेले का शुभारंभ:मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने पूजन कर किया ध्वजारोहण, 23 नवंबर को होगा भव्य हरिहर मिलन

about 3 hours ago
फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी से करोड़ों का खेल
Top News

फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी से करोड़ों का खेल:मालिक की मौत के बाद भी नितिन अग्रवाल बेचता रहा जमीन

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!