MP के लाल का एशियन पैरा गेम्स में कमाल: जीता कांस्य पदक; मां ने खेतों में मजदूरी कर बेटे को पाला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
पैरा जूडो खिलाड़ी कपिल परमार ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
पुरुषों की जे-1, 70 किलोग्राम श्रेणी में कपिल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किया।
मां ने खेतों में मजदूरी कर बेटे को पाला
उनकी इस उपलब्धि के पीछे वर्षों की मेहनत, संघर्ष और मां का त्याग है। बेटे के भविष्य के लिए मां ने दूसरों के खेतों में सोयाबीन काटी, मजदूरी की और कंडे थापकर परिवार चलाया।
जापान में इप्पोन से जीतकर हासिल किया कांस्य
कपिल परमार ने पुरुषों की जे-1, 70 किलोग्राम पैरा जूडो स्पर्धा के कांस्य पदक मुकाबले में इंडोनेशिया के रफली अहनफ शिदकी को इप्पोन से हराया।
इस जीत के साथ उन्होंने प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। कपिल इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
उनकी नई उपलब्धि से सीहोर और मध्यप्रदेश में खुशी का माहौल है।
मां ने मजदूरी कर बेटे के सपनों को दिया सहारा
कपिल की कामयाबी के पीछे उनकी मां का संघर्ष अहम रहा है। परिवार की आर्थिक जरूरतें पूरी करने और बेटे को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने खेतों में मजदूरी की।
कभी दूसरों के खेतों में सोयाबीन काटी तो कभी कंडे थापकर परिवार का खर्च चलाया।
मुश्किल आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कपिल के सपनों को पूरा करने की कोशिश जारी रखी।
आज बेटे की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि उनके वर्षों के त्याग और मेहनत की एक बड़ी खुशी बनकर सामने आई है।
पदक जीतने की खबर से परिवार में उत्साह छा गया और मां ने आसपास के लोगों के साथ मिठाई बांटकर खुशी साझा की।
बचपन में करंट लगने से कोमा में चले गए थे कपिल
कपिल के जीवन में बचपन में एक गंभीर हादसा भी हुआ था। उनकी मां के अनुसार, करीब 10 से 12 वर्ष की उम्र में खेत पर पानी पीने के दौरान कपिल को तेज करंट लग गया था।
हादसे के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई और वह कोमा में चले गए थे। परिवार के परिचित गजराज भैया और वकील साहब उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे।
मां के मुताबिक, रात करीब 11 बजे ड्रिप लगाए जाने के बाद कपिल को होश आया। इस हादसे के बाद परिवार को इलाज और देखभाल के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
इसके बावजूद कपिल ने आगे बढ़ने का हौसला नहीं छोड़ा और खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई।
मंत्री विश्वास सारंग ने दी बधाई
कपिल परमार की उपलब्धि पर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने सोशल मीडिया मंच एक्स के जरिए उन्हें बधाई दी।
उन्होंने एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने को देश और प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया।
कपिल की कहानी खेल उपलब्धि के साथ संघर्ष, दृढ़ संकल्प और मां के त्याग की मिसाल भी है।
उनकी सफलता उन युवाओं को प्रेरित करती है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने लक्ष्य तक पहुंचने का सपना देखते हैं।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा

आयोजकों ने रातभर में फिर खड़ा किया रावण:लाइट टेस्टिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवास पर किया कन्या पूजन:देवी स्वरूपा बेटियों को कराया भोजन

गार्ड ने हवाई फायर के बाद युवक को मारी गोली हुई मौत:गरबा पंडाल में मची भगदड़; सौभाग्य से गरबा खेल रही बालिकाएं बची पुलिसकर्मी के सामने पिस्टल तानकर दोस्त से बोला- तुझे भी मार दूंगा

वीडियो देखिये, धर्मनगरी से शुरू हुई दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा:महाकाल के दरबार में माथा टेककर लिया सत्य, धर्म और न्याय की रक्षा का संकल्प; मंदिरों के चढ़ावे में पारदर्शिता की मांग

माता की आराधना में झूमे श्रद्धालु:मां जगदंबा की भक्ति में लीन रहा शहर; नम आंखों से दी विदाई

त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं:अवैध पटाखा गोदामों के लाइसेंस होंगे निरस्त

वीडियो देखिये, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद को मारी गोली:6 महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी शादी; पीठ में लगी गोली, हालत गंभीर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो मकानों से अवैध शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

मालवीय नगर में शीघ्र शुरू किया जाए सड़क निर्माण:मास्टर प्लान की सड़कों का निरीक्षण; आयुक्त ने दिए निर्देश

पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर:मुख्यमंत्री इंदौर में बोले- दो साल में पुलिस विभाग के 18,500 पदों पर होगी भर्ती; हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड

शस्त्र और शास्त्र सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दशहरे पर शहर में की शस्त्र पूजा; बोले-सरकार समाज के साथ मिलकर मनाएगी त्योहार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!