खबर
Top News

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित: शहर के इस खिलाड़ी को मिला मौका; जडेजा की वापसी, बुमराह-सुदर्शन फिटनेस पर निर्भर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 जुलाई 2026, 11:23 am
शेयर करें:
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित






खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है, जबकि मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के 33 वर्षीय ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है।

हालांकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज साई सुदर्शन का चयन उनकी फिटनेस पर निर्भर रहेगा। दोनों तभी अंतिम प्लेइंग स्क्वॉड का हिस्सा बनेंगे, जब उन्हें BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) से फिटनेस क्लियरेंस मिल जाएगा।

वहीं, ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी क्वाड्रिसेप्स चोट के कारण पूरी तरह फिट नहीं होने से इस सीरीज से बाहर रहेंगे। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग चोट के चलते पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

सारांश जैन को घरेलू प्रदर्शन का मिला इनाम
मध्य प्रदेश के अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को घरेलू क्रिकेट और हालिया इंडिया-ए दौरे पर शानदार प्रदर्शन का पुरस्कार मिला है। उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मैच में नाबाद 70 रन बनाए और छह विकेट लेकर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया।

33 वर्षीय सारांश ने अब तक 54 प्रथम श्रेणी मैचों में 2,223 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में 188 विकेट अपने नाम किए हैं। वाशिंगटन सुंदर की अनुपस्थिति में उन्हें स्पिन ऑलराउंडर के रूप में अपनी उपयोगिता साबित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

जडेजा की वापसी से मजबूत हुआ स्पिन विभाग
अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा फिट होकर टेस्ट टीम में लौट आए हैं। उन्होंने अपना पिछला टेस्ट मुकाबला नवंबर 2025 में खेला था। उनके आने से भारतीय स्पिन आक्रमण को मजबूती मिलेगी। स्पिन विभाग में जडेजा के अलावा कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और टेस्ट डेब्यू में सात विकेट लेकर प्रभावित करने वाले मानव सुथार भी टीम का हिस्सा हैं। श्रीलंका की टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की संख्या को देखते हुए ऑफ स्पिनर सारांश जैन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

बल्लेबाजी क्रम में नहीं हुआ बड़ा बदलाव
भारतीय बल्लेबाजी क्रम में अधिक बदलाव नहीं किया गया है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि कप्तान शुभमन गिल नंबर-4 पर बल्लेबाजी करेंगे। मध्यक्रम में ऋषभ पंत विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे, जबकि ध्रुव जुरेल रिजर्व विकेटकीपर होंगे। बल्लेबाजी विकल्प के रूप में देवदत्त पडिक्कल और फिटनेस क्लियरेंस मिलने पर साई सुदर्शन भी उपलब्ध रहेंगे।

तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी अनुभवी खिलाड़ियों पर
तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई फिट होने पर जसप्रीत बुमराह करेंगे। उनके साथ मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा टीम के मुख्य तेज गेंदबाज होंगे। इसके अलावा इंडिया-ए के लिए श्रीलंका-ए के खिलाफ एक मैच में 10 विकेट लेकर चर्चा में आए गुरनूर बराड़ को भी टीम में शामिल किया गया है।

15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी सीरीज
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के एसएससी मैदान पर होगा। यह मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र में भारत की पहली विदेशी टेस्ट सीरीज होगी। फिलहाल WTC अंक तालिका में भारत पांचवें और श्रीलंका छठे स्थान पर है।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन , ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह , मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन।

नोट: जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन का अंतिम चयन BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगा, जबकि वाशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।


संबंधित समाचार

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल
Top News

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

3 minutes ago
ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन
Top News

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

13 minutes ago
लापरवाही से हादसा
Top News

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर

16 minutes ago
ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ

21 minutes ago
गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’
Top News

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’:भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

23 minutes ago
पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन
Top News

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

23 minutes ago
दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार
Top News

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा

31 minutes ago
फिर विवादों में खान सर
Top News

फिर विवादों में खान सर:कई लड़कियों के शोषण का आरोप; इस कोचिंग के डायरेक्टर बोले- 7-8 लड़कियां मेरे संपर्क में

33 minutes ago
मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा
Top News

मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा:जांच में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा भी सामने आया; पुराने केस में 23.02 लाख नकद मिलने के बाद डिजिटल सबूतों पर फोकस

36 minutes ago
प्रेमी का सरेंडर
Top News

प्रेमी का सरेंडर:शराब के नशे में प्रेमिका ने खुद लगाई थी फांसी; घबराकर शव छोड़ भागा था

42 minutes ago
हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग का तीसरा गुर्गा हुआ गिरफ्तार
Top News

हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग का तीसरा गुर्गा हुआ गिरफ्तार:15 बदमाशों के बाद भी अब तक नहीं धराया गुंडा

43 minutes ago
फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत
Top News

फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत:सांस लेने में हुई परेशानी; लैंड होते ही पहुंचाया अस्पताल

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पार्षद के धरने से मचा हड़कंप; नगराध्यक्ष पहुंचे विधायक के पास, पार्टी का संदेश- नहीं हटे तो होगी सख्त कार्रवाई

about 1 hour ago
शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल
Top News

शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल:दिल्ली से कलेक्टर ने ली विशेष मंजूरी; कहीं जिंदा कीड़े, कहीं गंदा किचन-ड्रेनेज मिला

about 1 hour ago
गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा
Top News

गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा:मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का; सरकारी जमीन पर भी काटे प्लॉट, 20 करोड़ का किया खेल

about 1 hour ago
दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों
Top News

दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों:जेन-जी पूछ रहा सवाल- आखिर ये कैसे संस्कार

about 1 hour ago
राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख
Top News

राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख:इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम

about 1 hour ago
स्पा सेंटर पर दबिश
Top News

स्पा सेंटर पर दबिश:3 युवतियों समेत 5 युवक हिरासत में; आपत्तिजनक सामग्री मिली, नेटवर्क की तलाश

about 1 hour ago
पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग
Top News

पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग:नकाबपोश बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां; दहशत में परिवार

about 1 hour ago
5 स्टार होटलों में गंदगी
Top News

5 स्टार होटलों में गंदगी:ग्रैंड शेरेटन में कीड़े लगे सूरजमुखी बीज मिले

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!