खबर
Top News

लाखों की अवैध शराब जब्त: बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

29 सितंबर 2026, 5:22 pm
शेयर करें:
लाखों की अवैध शराब जब्त

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
अफजलपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार-मंगलवार की रात बड़ी मात्रा में शराब जब्त की।

पुलिस ने एक बोलेरो पिकअप से करीब 10 लाख रुपए कीमत की 200 पेटी शराब बरामद की है।

वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक
शराब के परिवहन में इस्तेमाल हो रही करीब 6 लाख रुपए कीमत की पिकअप भी जब्त की गई है। कार्रवाई के दौरान चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

नाकाबंदी देख भागा चालक
एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

इसी दौरान अफजलपुर थाना प्रभारी विकास गहलोत की टीम को सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन से अवैध शराब ले जाई जा रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी की। पुलिस को देखकर चालक पिकअप लेकर नई आबादी अफजलपुर की ओर भागने लगा।

पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, लेकिन आगे रास्ता बंद होने पर चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।

पिकअप में मिली 200 पेटी शराब
पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें 200 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक इनमें 100 पेटी देशी मसाला और 100 पेटी देशी प्लेन शराब शामिल है।

जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है, जबकि परिवहन में इस्तेमाल बोलेरो पिकअप की कीमत करीब 6 लाख रुपए है।

अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने बोलेरो पिकअप क्रमांक MP 70 G 0315 जब्त कर ली है। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस फरार चालक की पहचान और तलाश में जुटी है। साथ ही शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इस संबंध में भी जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

less than a minute ago
पंचायत-निकाय उपचुनाव
Top News

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

12 minutes ago
विकास पर पथराव
Top News

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

18 minutes ago
पीठाधीश्वर  के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज
Top News

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

27 minutes ago
नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी
Top News

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

29 minutes ago
मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है
Top News

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

32 minutes ago
पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला
Top News

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

32 minutes ago
‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘जय श्री महाकाल’ का उद्‌घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

36 minutes ago
गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!
Top News

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

about 1 hour ago
हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर
Top News

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

about 1 hour ago
बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन
Top News

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

about 1 hour ago
सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी
Top News

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

about 1 hour ago
नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
Top News

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

about 1 hour ago
चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम
Top News

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद

about 1 hour ago
40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार
Top News

40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार:रजिस्ट्री के नाम पर रकम लेकर न मकान दिया, न रुपए लौटाए

about 2 hours ago
सांसद के बयान पर विवाद
Top News

सांसद के बयान पर विवाद:‘डेंगू से कोई नहीं मरता; अच्छा खाओ-पियो और आराम करो’

about 2 hours ago
पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 96 फरियादी
Top News

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 96 फरियादी:पारिवारिक विवाद से साइबर फ्रॉड तक की शिकायतें; कमिश्नर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

about 2 hours ago
दो हादसों में 2 लोगों की मौत
Top News

दो हादसों में 2 लोगों की मौत:निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिस्त्री को लगा करंट; दूसरी मंजिल से गिरा ठेकेदार

about 2 hours ago
आवारा कुत्तों पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
Top News

आवारा कुत्तों पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट:इतने महीने में इतने हजार की नसबंदी-टीकाकरण का दावा

about 2 hours ago
नामांतरण के मांगे 2 लाख
Top News

नामांतरण के मांगे 2 लाख:20 हजार लेते ट्रेप हुआ पटवारी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!