दो दिन में 1 करोड़ की अवैध गर्भपात किट जब्त: नवरात्रि से पहले ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नवरात्रि से पहले ड्रग विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए की गर्भपात किट जब्त की हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई ने पूर्व मंत्री एवं महू विधायक उषा ठाकुर के उस बयान को और हवा दे दी जिसमें उन्होंने कहा था कि नवरात्रि में लव जिहाद के मामले बढ़ जाते हैं। नवरात्रि के समय हर साल साढ़े चार लाख लड़कियां भाग जाती हैं और अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं।
औषधि नियंत्रक मनोज पुष्प के निर्देशन और कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में ड्रग विभाग ने धार कोठी स्थित एक अवैध गोदाम पर छापा मार कार्रवाई में 10 हजार से अधिक अवैध गर्भपात किट और सिडेनफिल साइट्रेट दवा जब्त की है, जिसकी कुल कीमत 52 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।
आरोपी जावेद खान और अजय सवडतकर के पास गोदाम का लाइसेंस और विक्रय रिकॉर्ड नहीं मिला। दोनों लंबे समय से बिना डॉक्टर के पर्चे के दवाएं बेच रहे थे। विभाग ने ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई औषधि निरीक्षक योगेश गुप्ता, लोकेश गुप्ता और सारिका अग्रवाल की टीम ने की है।
सबसे अधिक खजराना इलाके में होता है गर्भपात का अवैध काम- इस मामले को लेकर जब खुलासा फर्स्ट ने पड़ताल की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बताया जा रहा है कि गर्भपात की किट का यह स्टॉक सिर्फ नवरात्रि के समय के लिए ही लाया गया था।
इस दौरान इसकी मांग अत्यधिक बढ़ जाती है। इस बारे में जब डॉ. आनंद राय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि गर्भपात की किट हर किसी को नहीं मिल पाती, लिहाजा कई लड़कियों का झोलाछाप डॉक्टर डी एंड सी करके गर्भपात करते हैं।
गर्भपात का अवैध काम सबसे अधिक खजराना इलाके में होता है। झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गर्भपात करने की वजह से कई लड़कियों का गर्भाशय बुरी तरह से खराब हो जाता है, जिसकी वजह से उन लड़कियों में भविष्य में मां बनाने की संभावना भी खत्म हो जाती है।
प्रेग्नेंसी टेस्ट किट की भी अचानक बढ़ जाती है डिमांड- यह भी जानकारी सामने आई है कि इस दौरान प्रेग्नेंसी टेस्ट किट की भी डिमांड अचानक बढ़ जाती है। ऐसी कई किट बाजार में हर मेडिकल स्टोर पर मिलती हैं, जिनसे यूरीन के माध्यम से प्रेग्नेंसी टेस्ट किया जा सकता है।
माहवारी नहीं आने पर लड़कियां पहले प्रेग्नेंसी किट से टेस्ट करती हैं और जब वह पॉजिटिव आता है तो फिर अवैध गर्भपात किट लेती हैं और जिन्हें यह किट नहीं मिल पाती वो झोलाछाप डॉक्टर से गर्भपात करवाने पहुंच जाती हैं।
अवैध गर्भपात का सबसे अधिक काम खजराना इलाके के अस्पतालों और क्लिनिक में किया जाता है, जिससे यह भी साबित होता है कि शहर में नवरात्रि के समय लव जिहाद के मामले बढ़ जाते हैं।
करोड़ों का है अवैध कारोबार का धंधा
डॉ. आनंद राय ने बताया कि डी एंड सी करने के झोलाछाप डॉक्टर 20 हजार रुपए लेते हैं। नवरात्रि के बाद हर साल इंदौर में 10 हजार से अधिक गर्भपात झोलाछाप डॉक्टर करते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि चंद दिनों का यह अवैध कारोबार कितना बड़ा है।
जिन्हें अवैध गर्भपात किट मिल जाती है, वो लड़कियां तो बिना डॉक्टर की सलाह के ये दवाएं ले लेती हैं, लेकिन जिन्हें ये दवा नहीं मिलती वो डी एंड सी करवाने के लिए झोलाछाप डॉक्टर के पास जाने को मजबूर हो जाती हैं। इसकी वजह से हजारों लड़कियों का जीवन हर साल खराब हो रहा है।
सरकार करे जड़ों पर प्रहार
प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई कर 10 हजार अवैध गर्भपात किट तो पकड़ ली हैं, लेकिन इससे इस कारोबार की जड़ों पर प्रहार नहीं हुआ है। प्रशासन को ऐसे क्लिनिक और अस्पताल भी चिह्नित करना चाहिए जहां गर्भपात का अवैध काम किया जा रहा है।
ऐसे कई क्लिनिक संचालित किए जा रहे हैं जहां गर्भपात का काला काम किया जा रहा है। जब तक प्रशासन उन पर वार नहीं करेगा तब तक ये गतिविधियां चलती रहेंगी।
संबंधित समाचार

गणेश विसर्जन जुलूस में दो पक्ष भिड़े:थाने के अंदर भी हाथापाई; प्रतिमा लेकर शिकायत करने पहुंचा एक पक्ष, पुलिस ने संभाली स्थिति

जम गई पुलिस कमिश्नर की झांकी:बदमाशों पर कसी नकेल; शानदार निकला चल समारोह

बार के बाहर अंधाधुंध फायरिंग:27 लोगों की मौत; 15 घायल, AK-47 लेकर पहुंचे थे 8 हमलावर

शहर के भूमाफिया पहुंचे देवास:खरीदी वक्फ बोर्ड की 100 करोड़ रु. की जमीन

बिल्डर धमकी केस में नया कनेक्शन:इतने आरोपियों की कॉल डिटेल में ‘विक्की बॉक्सर’ का नाम; इस राज्य में जाएगी पुलिस टीम

4 डेयरी फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा:नॉन-फूड ग्रेड जिलेटिन का इस्तेमाल मिला; 10 हजार लीटर दूध का स्टॉक पकड़ा

मजबूत शासक जनहित में कठोर फैसले लेने वाले:बंद पड़ी राज्य परिवहन सेवा शुरू नहीं कर पाई कोई सरकार

कारोबारी ने इतने लाख की धोखाधड़ी का लगाया आरोप:बैंक से इतने रुपए ट्रांसफर और इतने नकद देने का दावा; थाने में शिकायत

देखिए वीडियो:सीजेपी की मीटिंग से पहले को-कन्वीनर हिरासत में; पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को भी लिया कब्जे में

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर लटकी मिली; जांच में जुटी पुलिस

उजियारे का उल्लास:शुक्रिया इंदौर, खूब परवान चढ़ी परंपरा; भुनसारे से भोर होने तक चला उत्सव

पूर्व क्रिकेटर पत्नी संग पहुंचे बाबा के दरबार:बोले- सभी महाकाल के दर्शन जरूर करें; अनुभव को बताया दिव्य

दोहरे हत्याकांड के आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर:हिरासत से भागने की कर रहे थे कोशिश; पुलिस पर पत्थरबाजी का आरोप

अस्पताल परिसर में निगम की गाड़ी ने डाला कचरा:नई बिल्डिंग के लिए खाली कराई जमीन बनी डंपिंग साइट

पहाड़ से मैदान तक बारिश का कहर:केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड; हजारों यात्री फंसे, 65 घंटे से आंधी-बारिश, 57 की मौत

बीजेपी नेत्री और पति से सड़क पर मारपीट:पड़ोसियों से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद; दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

रेप के आरोप के बाद छात्रों का हंगामा:यूनिवर्सिटी में की तोड़फोड़ और आगजनी; हाईवे जाम, जांच के लिए SIT गठित

देखिए वीडियो:सफर में राहत सिर्फ 5 रुपए; बसों की खराब स्थिति से सेवा की गुणवत्ता को लेकर सवाल

अस्पतालों में BVG कर्मचारियों का प्रदर्शन:दो महीने से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट; कलेक्टर से की शिकायत

दवा गोदाम पर औषधि विभाग का छापा:40 लाख की गर्भपात किट जब्त; स्टॉक और दस्तावेजों की पड़ताल जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!