खबर
Top News

गवाही दोगे तो जान से मार देंगे: ड्रग्स तस्कर सीमा नाथ और महेश टोपी पर नया केस; चर्चित मादक पदार्थ के केस में गवाह है पीड़ित युवक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 जून 2026, 2:55 pm
शेयर करें:
गवाही दोगे तो जान से मार देंगे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चर्चित ड्रग्स तस्करी मामले की मुख्य आरोपी और शातिर ड्रग्स तस्कर सीमा नाथ और उसके हिस्ट्रीशीटर पति महेश टोपी पर अब गवाह को डराने-धमकाने का आरोप लगा है।

सदर बाजार थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक सीमा नाथ अपने पति महेश टोपी के साथ गवाह शाहिद खान के पास पहुंची और एनडीपीएस केस में गवाही न देने का दबाव बनाया।

सदर बाजार थाने में दर्ज (अपराध क्रमांक 165/26) केस के अनुसार भिश्ती मोहल्ला निवासी शाहिद खान (35) ने शिकायत दर्ज कराई कि 13 जून की दोपहर बड़वाली चौकी के पास महेश उर्फ टोपी और सीमा नाथ ने उसे रोककर गालियां दीं और एनडीपीएस एक्ट के मामले में गवाही न देने के लिए जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने धारा 232(2), 296(बी), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

कौन है सीमा नाथ?
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सीमा नाथ लंबे समय से ब्राउन शुगर तस्करी के नेटवर्क में सक्रिय रही है। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और उसे हिस्ट्रीशीटर श्रेणी में रखा गया है। क्राइम ब्रांच ने उसके नेटवर्क से जुड़े पेडलरों और सप्लाई चेन की भी जांच शुरू की थी।

आजाद नगर की पागू बाई नशे की बड़ी तस्कर है। सीमा नाथ की उससे जेल में दोस्ती हुई थी। सीमा उसे मां कहने लगी। करीब नौ साल पहले तक सीमा सिर्फ अवैध शराब का कारोबार करती थी, लेकिन करीब तीन साल पहले पागू बाई ने ही सीमा को ड्रग्स के अवैध कारोबार में उतारा था। शुभम नेपाली के जेल जाने के बाद सीमा ने ड्रग्स का बड़ा नेटवर्क खड़ा किया और लाखों रुपए कमाए।

तब मिली थी एक करोड़ की ड्रग्स और 48 लाख रुपए
करीब 10 महीने पहले क्राइम ब्रांच की 18 लोगों टीम और 2 महिला पुलिसकर्मियों ने द्वारकापुरी पुलिस को बिना बताए शातिर लेडी ड्रग्स तस्कर सीमा नाथ के घर दबिश दी थी।

उसे हाथ-पैर बांधकर और मुंह पर टॉवेल लपेटकर काबू किया गया था। तब सीमा ने घर की कोठी, कपड़े, अलमारी, आटे के डिब्बे और अन्य गुप्त जगहों पर नोट छिपाकर रखे 48 लाख रुपए और 516 ग्राम अवैध मादक पदार्थ भी बरामद हुआ था।

टीम को नोट गिनने के लिए मशीन तक बुलवानी पड़ी थी। इस दौरान 23 किलो चांदी और 1 किलो सोने के जेवर व सिक्के भी मिले थे, लेकिन कार्रवाई का हिस्सा नहीं होने से उन्हें जब्त नहीं किया गया था। जांच में उसका एक करोड़ का फ्लैट ट्रेजर फेंटासी टाउनशिप में भी होने की बात सामने आई थी।

सीमा नाथ का आपराधिक रिकॉर्ड
अपराध साल थाना

34 आबकारी अधिनियम 2016 द्वारकापुरी

336, 376(1), 506, 34 2017 द्वारकापुरी

34(2) आबकारी अधिनियम 2017 चंदन नगर

34(2) आबकारी अधिनियम 2018 द्वारकापुरी

34(2) आबकारी अधिनियम 2019 द्वारकापुरी

327, 323, 294, 506, 34 भादंवि 2019 द्वारकापुरी

34(2) आबकारी अधिनियम 2019 द्वारकापुरी

323, 294, 506, 34 भादंवि 2023 द्वारकापुरी

294, 506 2023 द्वारकापुरी

49-ए आबकारी अधिनियम 2023 द्वारकापुरी

8/21 एनडीपीएस एक्ट 2024 द्वारकापुरी

8/21 एनडीपीएस एक्ट 2025 द्वारकापुरी

एनडीपीएस एक्ट 2025 क्राइम ब्रांच

कौन है महेश टोपी?
महेश टोपी द्वारकापुरी क्षेत्र का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है। सीमा के कारण उसकी शुभम नेपाली से दुश्मनी शुरू हो गई, जिसका कारण नशे का अवैध कारोबार था। महेश टोपी ने करीब 4 साल पहले अवैध शराब का कारोबार करने वाले जानू को चाकू मारे थे।

तब वह जेल गया था। जेल में ही उसकी दोस्ती सीमा से हुई। इसके करीब ढाई साल बाद महेश और सीमा ने प्रेम विवाह कर लिया। एफआईआर में नामजद महेश टोपी को पुलिस सीमा नाथ का पति और कथित रूप से उसके नेटवर्क का सक्रिय सहयोगी मानती है। महेश की 18 अपराधों से लदे शुभम नेपाली और उसकी गैंग से अदावत चल रही है।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 13 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 13 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 14 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 14 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 14 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 14 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 14 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 15 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 15 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 15 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 15 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 15 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 15 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 15 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 15 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 15 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 15 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!