हिम्मत है तो माल हटा लो: मैं बेइज्जत होने के लिए नहीं बैठा हूं; वेयरहाउस विवाद में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की खुली चुनौती
KHULASA FIRST
संवाददाता

l महाप्रबंधक को फोन पर कहा-"कौन हैं ये याचन-नाचन' जो मेरे वेयरहाउस में घुसकर सवाल कर रहे हैं?
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश में वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन अधिकारियों के औचक निरीक्षण और उसके बाद जारी नोटिसों ने ं नया विवाद खड़ा कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के सांवेर स्थित ‘लक्ष्य वेयरहाउस' के निरीक्षण के बाद मामला प्रशासनिक से अधिक राजनीतिक तनातनी का केंद्र बन गया है।
पटवारी ने कॉर्पोरेशन के महाप्रबंधक जीएम अनुराग वर्मा को फोन लगाकर जिस तरह से अपना आक्रोश व्यक्त किया, उसने निगम की कार्यप्रणाली को सीधे निशाने पर ले लिया है।
निरीक्षण के दौरान हुई कथित बदसलूकी से बौखलाए जीतू पटवारी ने फोन पर महाप्रबंधक से सख्त लहजे में पूछा, "मेरे वेयरहाउस पर ये कौन याचन-नाचन बनकर पहुंच गए हैं? मैं इन्हें नहीं जानता, लेकिन ये वहां जाकर क्या सवाल कर रहे हैं कि अंदर-बाहर कौन जा रहा है?
आखिर ये किस अधिकार से वहां घुसकर बेइज्जत कर रहे हैं? उन्होंने निगम के चेयरमैन संजय नगायच के दौरे पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि वे ऐसे व्यवहार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पटवारी का मानना है कि यह निरीक्षण केवल नियमों की जांच के लिए नहीं, बल्कि राजनीतिक द्वेष की भावना से प्रेरित होकर उन्हें और उनके व्यवसाय को निशाना बनाने के लिए किया गया है।
किराया देते नहीं, और दे रहे धौंस?- पटवारी ने महाप्रबंधक को कहा, हमें वेयरहाउस का किराया समय पर नहीं दिया जाता, और ऊपर से अपमानजनक स्थिति पैदा की जा रही है। हम सरकारी गोदाम चला रहे हैं, न कि किसी की धौंस सहने के लिए बैठे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ वेयरहाउस संचालकों को भुगतान के लिए दर-दर भटकना पड़ता है।
वहीं दूसरी तरफ छोटे-मोटे जालों या सफाई जैसी तकनीकी खामियों को इतना बड़ा मुद्दा बनाया जा रहा है, जैसे कोई बड़ा घोटाला हो गया हो। उन्होंने यह भी चुनौती दी कि वे किसी के कर्जदार नहीं हैं और जब भी निगम को लगे कि वे नियमों पर खरे नहीं उतर रहे, तो वे अपना स्टॉक शिफ्ट कर लें। पटवारी ने दोहराया कि उनके वेयरहाउस में रखा सरकारी अनाज पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें एक पैसे की भी कमी नहीं है।
निगम चेयरमैन बोले-औचक निरीक्षण एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया
दूसरी ओर संजय नगायच का कहना है कि औचक निरीक्षण नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य सरकारी अनाज की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान यह नहीं देखा कि वेयरहाउस किसका है, बल्कि केवल सुरक्षा मानकों और अग्नि सुरक्षा की जांच की।
उन्होंने कहा कि वेयरहाउस में क्षमता से अधिक भंडारण और फायर सेफ्टी उपकरणों का न होना गंभीर सुरक्षा चूक है, जिस पर नोटिस देना निगम की जिम्मेदारी है। नियम सभी के लिए बराबर हैं, चाहे वह कोई बड़ा नेता हो या छोटा व्यवसायी।
अगर आप माल खाली कर सको, तो बड़ी मेहरबानी होगी
फोन पर हुई इस बातचीत में पटवारी ने कॉर्पोरेशन को एक खुला विकल्प दे दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया, मैंने पहले भी लिखकर दिया था और आज फिर चिट्ठी भेज रहा हूं कि यदि आपको लगता है कि नियम टूट रहे हैं, तो आप मेहरबानी करके तत्काल अपना माल यहां से हटा लें।
हम कोई सरकार के दबाव में नियम नहीं तोड़ेंगे, आपके अनाज का पूरा ध्यान रखेंगे, लेकिन अपमान सहकर यहां नहीं रहेंगे। अगर आप माल खाली कर सको, तो बड़ी मेहरबानी होगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!