खबर
Top News

संघ की राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा में सैकड़ों युवाओं ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अगस्त 2026, 3:47 pm
शेयर करें:
संघ की राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा में सैकड़ों युवाओं ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हाल ही में आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत द्वारा युवाओं से किए गए संवाद और उसमें जेन-जी की मांग को जायज ठहराए जाने के बाद संघ ने युवाओं को साथ लाने का अभियान छेड़ा है। इसी के तहत कल राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों युवा शामिल हुए। इन युवाओं ने सामूहिक वंदे मातरम व भारत माता की जय के नारों से आसमान गूंजा दिया।

राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा दोपहर 3 बजे यूनिवर्सिटी के तक्षशिला परिसर खंडवा रोड के गेट से शुरू हुई। तिरंगा यात्रा भंवरकुआं, राजीव गांधी चौराहा से होकर पुन: भंवरकुआं चौराहा पहुंची जहां वंदे मातरम् गायन किया गया। संघ का दावा है कि इस यात्रा में 25 हजार युवा शामिल हुए।

इनके अलावा, बड़ी संख्या में माताएं, बहनें भी थीं जिनके मन में समाज व देशभक्ति का भाव था। संपूर्ण मार्ग देशभक्ति के नारों से गुंजायमान होता रहा। खास बात ये रही कि ये यात्रा इतनी अनुशासित थी कि कहीं कोई अव्यवस्था नहीं हुई और न ही ट्रैफिक में बाधा आई। यात्रा में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी की।

युवाओं में देश के प्रति जज्बा और जोश देखते ही बनता था। रास्ते में विभिन्न समाजों व संगठनों ने स्वागत मंच लगाए थे जहां से राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं पर पुष्पवर्षा की गई। यात्रा में सभी जाति, वर्ग, धर्म और समाजजनो की सहभागिता थी।

अर्से बाद संघ ने युवाओं को लेकर इतना बड़ा आयोजन किया। खासकर, पिछले दिनों चले जेन-जी आंदोलन के बाद युवाओं में आक्रोश की भावना देखने को मिली थी। हाल ही में संघ प्रमुख डॉ. मोहनराव भागवत ने युवाओं से संवाद किया था जिसमें उन्होंने उनकी मांगों को जायज ठहराया था और कहा था कि युवाओं की बातों को सुना जाना चाहिए।

इसके बाद संघ के इंदौर कार्यालय द्वारा निकाली गई राष्ट्रपथ तिंरगा यात्रा में युवाओं की मौजूदगी कई संकेत दे रही है।

संबंधित समाचार

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस
Top News

बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में सुराग तलाश रही पुलिस:ऑफिस कर्मचारियों और परिचितों से चल रही पूछताछ; सामने आए जांच के फुटेज

about 1 hour ago
शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म
Top News

शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म:तलाक के बाद साथ रखा; एक साल पहले हुई थी बातचीत

about 2 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते सरपंच और पति रंगे हाथों गिरफ्तार

about 2 hours ago
बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता
Top News

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे दिग्गज अभिनेता:सुख; समृद्धि और खुशहाली की कामना की, वैदिक मंत्रों का किया जाप

about 2 hours ago
लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस
Top News

लापरवाही पर तीन भोजनालयों को नोटिस:8 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

about 2 hours ago
भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग
Top News

भूमिगत मेट्रो के विरोध में सड़क पर उतरे 20 कॉलोनियों के लोग:‘एक दीया उम्मीद का’ जलाकर जताया विरोध

about 2 hours ago
5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार
Top News

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समेत 10 पर एफआईआर दर्ज पांच गिरफ्तार:शाही मस्जिद विवाद में दोबारा पथराव, लाठीचार्ज

about 2 hours ago
हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा
Top News

हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां जगदंबा:आस्था का महापर्व है शारदीय नवरात्रि

about 2 hours ago
होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी
Top News

होटल की चौथी मंजिल से गिरा कर्मचारी:उपचार से पहले मौत; मामा के बेटे के साथ करता था काम

about 2 hours ago
लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी
Top News

लापरवाही की भेंट चढ़ी जिंदगी:हाईटेक बसें, वेंटिलेटर पर व्यवस्था

about 3 hours ago
पर्यटन का नया रिकॉर्ड
Top News

पर्यटन का नया रिकॉर्ड:इतने करोड़ से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; धर्मनगरी सबसे आगे

about 3 hours ago
बिल्डर मौत मामले की जांच तेज
Top News

बिल्डर मौत मामले की जांच तेज:DVR से हार्डडिस्क गायब; मोबाइल का पैटर्न लॉक नहीं खुला, आखिरी बातचीत खंगाल रही पुलिस

about 3 hours ago
खरीदारों का दावा
Top News

खरीदारों का दावा:जमीन वक्फ बोर्ड की नहीं

about 3 hours ago
जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक
Top News

जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक:हाईकोर्ट ने आवेदन किया मंजूर

about 3 hours ago
टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल
Top News

टिकटों की मारामारी के बीच MPCA की व्यवस्था पर सवाल:विधायकों को 50-50 देने का दावा; आम दर्शक परेशान

about 3 hours ago
शाही मस्जिद विवाद
Top News

शाही मस्जिद विवाद:प्रशासन और मस्जिद कमेटी के बीच सहमति; हाईकोर्ट ने केस डिस्पोज ऑफ किया

about 3 hours ago
बैंक हड़ताल टली
Top News

बैंक हड़ताल टली:5-डे वर्किंग पर बनेगी कमेटी; इस हफ्ते 5 दिन खुलेंगे, गांधी जयंती पर रहेंगे बंद

about 3 hours ago
शाही मस्जिद मामला
Top News

शाही मस्जिद मामला:कोर्ट ने कहा; नगर निगम के जवाब और नोटिस में दिए आश्वासन बाध्यकारी होंगे

about 4 hours ago
शाही मस्जिद विवाद
Top News

शाही मस्जिद विवाद:विधायक बोले- प्रशासन को पहले से करनी चाहिए थी तैयारी; वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा- समाज खुद हटा रहा हिस्सा

about 4 hours ago
बंद के बावजूद ढाक के तीन पात
Top News

बंद के बावजूद ढाक के तीन पात:कलेक्टर-एसपी से चर्चा का नहीं निकला नतीजा

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!