खबर
Top News

पांच साल में कितनी महिलाएं और बच्चे लापता कितने लौटे: हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अगस्त 2026, 2:49 pm
शेयर करें:
पांच साल में कितनी महिलाएं और बच्चे लापता कितने लौटे

एक्सपर्ट कमेटी की मांग भी कोर्ट के सामने

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले में करीब पांच साल से लापता महिलाओं और बच्चों की तलाश को लेकर हाई कोर्ट की इंदौर बेंच ने सरकार से अब सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि हर लंबित मामले की मौजूदा स्थिति और तलाश में उठाए गए कदमों का हिसाब मांगा है।

कल डबल बेंच में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार और संबंधित प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर वर्ष 2021 से अब तक लापता महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों की विस्तृत जानकारी पेश करने के निर्देश दिए।

कोर्ट यह जानना चाहता है कि इस अवधि में जिले से कितनी महिलाएं और बच्चे लापता हुए, इनमें से कितनों को पुलिस तलाश चुकी है, कितने अब भी नहीं मिले हैं और लंबित मामलों में जांच किस स्तर पर चल रही है।

मामला महिलाओं और बच्चों की गुमशुदगी से जुड़े जनहित के मुद्दे पर दायर जनहित याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता ने इंदौर जिले में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों के लापता होने तथा उनकी तलाश में देरी का मुद्दा उठाया है।

केवल संख्या बताना पर्याप्त नहीं
याचिका में मामलों के अद्यतन आधिकारिक आंकड़े सामने लाने की मांग भी की गई है। अब सरकार को केवल संख्या बताना पर्याप्त नहीं होगा। जिन महिलाएं और बच्चे अभी तक नहीं मिले हैं, उनके संबंध में पुलिस और प्रशासन ने क्या कार्रवाई की, कौन-कौन से प्रयास किए और फिलहाल जांच किस स्थिति में है, इसका भी ब्योरा देना होगा।

याचिका में लापता महिलाओं और बच्चों के मामलों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए विशेषज्ञों की कमेटी गठित करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता का तर्क है कि केवल गुमशुदगी और बरामदगी के आंकड़े सामने आने से तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं होगी।

यह भी देखना जरूरी है कि जो मामले लंबे समय से लंबित हैं, उनमें जांच कहां तक पहुंची और तलाश के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं या नहीं।

एएचटीयू से लेकर अफसरों की मॉनिटरिंग तक सवाल: याचिका में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को अधिक प्रभावी बनाने, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय तथा ऐसे मामलों की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा नियमित समीक्षा की मांग की गई है।

केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के प्रभावी पालन का मुद्दा भी उठाया गया है। याचिका में लापता महिलाओं और बच्चों की जल्द तलाश को उनके जीवन, सुरक्षा और गरिमा से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा बताया गया है और संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिले अधिकारों का हवाला दिया गया है।

हाईकोर्ट के नोटिस के बाद अब राज्य सरकार और संबंधित अधिकारी वर्ष 2021 से अब तक के आंकड़े कोर्ट के सामने रखेंगे। इनमें कुल गुमशुदगी, बरामदगी, अब तक नहीं मिले लोग और लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति शामिल होने की उम्मीद है, साथ ही यह भी स्पष्ट होगा कि लंबे समय से लंबित मामलों में पुलिस ने तलाश के लिए अब तक क्या-क्या कदम उठाए हैं।

संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 16 hours ago
देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

about 16 hours ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

about 16 hours ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

about 16 hours ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

about 17 hours ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

about 17 hours ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 17 hours ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

about 17 hours ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 17 hours ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 17 hours ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 18 hours ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 18 hours ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 18 hours ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 18 hours ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 18 hours ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 18 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 18 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 18 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 18 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!