भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार XUV; 5 युवकों की मौत, जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे सभी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मैहर।
सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात नेशनल हाईवे-30 पर हुए भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नादन देहात थाना क्षेत्र के रिगरा गांव के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार XUV कार आगे चल रहे ट्रक से पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार छह युवक अंदर ही फंस गए।
जन्मदिन समारोह से लौट रहे थे युवक
जानकारी के अनुसार सभी युवक अमरपाटन जनपद उपाध्यक्ष मनोज पटेल के जन्मदिन समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। रात करीब 2 बजे उनकी XUV कार NH-30 पर रिगरा गांव के पास पहुंची, तभी वह आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से जा भिड़ी।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खोना बताया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रक में घुस गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर निकाले गए युवक
सूचना मिलते ही डायल-112, हाईवे पेट्रोलिंग और नादन देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे सभी छह युवकों को बाहर निकाला। इनमें पांच की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला। उसे पहले अमरपाटन सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सतना रेफर कर दिया गया।
मृतकों की हुई पहचान
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अंकुर पटेल, मृदुल पटेल, विजय पटेल, हरीशंकर पटेल और शिवा पटेल के रूप में हुई है। इनमें चार युवक मैहर जिले के तनाजा क्षेत्र के निवासी थे, जबकि एक युवक नरोरा गांव का रहने वाला था। सभी मृतक मनोज पटेल के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
इलाके में शोक, पुलिस जांच में जुटी
एक साथ पांच युवकों की मौत की खबर से परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मैहर सिविल अस्पताल भेज दिया है। वहीं, घायल युवक का इलाज सतना अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!