भीषण सड़क हादसा: शादी से लौट रहे पिता-पुत्र को बोलेरो ने कुचला; आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छतरपुर।
जिले में रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सोमवार सुबह शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, बड़ेरापुरा निवासी रामकृपाल सेन (60), उनके पुत्र संदीप सेन (32) और हेमंत कुशवाहा (19) छतरपुर शहर के एक होटल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार रात करीब 11 बजे तीनों एक ही बाइक से गांव लौट रहे थे।
बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी
इसी दौरान हमा गांव के पास निर्माणाधीन पुल पर एक तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामकृपाल सेन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल संदीप सेन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीसरे युवक हेमंत कुशवाहा का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
वीडियो बनाया तो मोबाइल छीनकर भागा चालक
घायल हेमंत कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि हादसे के बाद उसने अपने मोबाइल फोन से घटनास्थल का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। आरोप है कि यह देखकर बोलेरो चालक ने उसका मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गया, ताकि घटना से जुड़े सबूत मिटाए जा सकें। पुलिस को घटनास्थल से बोलेरो के कुछ टूटे हुए हिस्से मिले हैं, जिनके आधार पर फरार वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।
शव रखकर किया चक्काजाम
सोमवार सुबह हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने हमा गांव में सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि निर्माणाधीन पुल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। ग्रामीणों का कहना है कि पुल का निर्माण कर रही एमकेसी कंपनी ने न तो बैरिकेडिंग की थी और न ही किसी प्रकार के चेतावनी संकेत लगाए थे, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई।
पुलिस और प्रशासन मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी, कोतवाली पुलिस सहित कई थाना क्षेत्रों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और फरार बोलेरो चालक की तलाश जारी है।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है। साथ ही निर्माणाधीन पुल पर सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!