देशभर में भारी बारिश का अलर्ट: जयपुर में बस पलटी; पेड़ गिरने से ट्रैफिक प्रभावित, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से सड़कें बंद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
बंगाल की खाड़ी में बने मौसम सिस्टम के असर से देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय है। बुधवार को करीब 20 राज्यों में बारिश हुई।
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत 15 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
जयपुर में बारिश से बस पलटी, कई लोग घायल
राजस्थान के कई जिलों में बुधवार को तेज बारिश हुई। जयपुर में चार घंटे से अधिक समय तक बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव हो गया। पानी से भरे गड्ढे में फंसने के बाद एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 से अधिक लोग घायल हुए।
बारिश और कई जगह पेड़ गिरने के कारण जयपुर के अधिकांश हिस्सों में करीब सात घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। झुंझुनूं में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि कई वाहन बहते नजर आए।
उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, 10 किमी लंबा जाम
उत्तराखंड में देहरादून-मसूरी मार्ग पर लैंडस्लाइड के बाद सड़क पर मलबा आ गया। इससे दोनों ओर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
टिहरी में भी पीपलडाली के पास NH-707A पर मलबा आने से कई वाहन फंस गए। राज्य में बारिश के कारण करीब 67 सड़कें बंद होने की जानकारी है।
हिमाचल में 204 सड़कें बंद
हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का असर देखने को मिला। राज्य में करीब 204 सड़कें बंद हैं। राजगढ़ में बारिश के दौरान एक तीन मंजिला मकान ढह गया। हादसे में मलबे में दबने से मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए।
गुजरात और यूपी में भी हालात बिगड़े
गुजरात के पालनपुर में भारी बारिश के बाद पालनपुर-अंबाजी नेशनल हाईवे पर करीब एक फीट तक पानी भर गया। इससे यातायात प्रभावित हुआ।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बरसाती नदी में अचानक बाढ़ आने से शाहपुर गाड़ा नदी पर बना पुल पानी में डूब गया। इसके बावजूद कई लोग पुल पार करते नजर आए।
मध्यप्रदेश में भी तेज बारिश का दौर
मध्यप्रदेश के कई जिलों में लगातार चौथे दिन बारिश जारी है। शाजापुर के पथरिया गांव में तेज बारिश के बाद नाला उफान पर आ गया। तेज बहाव में एक युवक बह गया, जिसे ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में मध्यप्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश के साथ जलभराव, लैंडस्लाइड और तेज बहाव वाले नदी-नालों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
संबंधित समाचार

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!