देर रात चार दुकानों में लगी आग लाखों का सामान जला: 27 हजार लीटर पानी से तीन घंटे में पाया काबू
KHULASA FIRST
संवाददाता

बायपास स्थित कैलोद करताल में हुआ हादसा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तेजाजी नगर बायपास स्थित कैलोद करताल के जय अंबे आर्ट्स परिसर में गुरुवार देर रात चार दुकानों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गैरेज, वायरिंग की दुकान, ट्रक डैशबोर्ड बनाने की दुकान के साथ फ्लिप कार्ट के ऑफिस को भी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में चारों दुकानों में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
फायर ब्रिगेड के मुताबिक रात करीब 12 बजकर 45 मिनट पर जय अंबे आर्ट्स परिसर में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर भेजे गए। पहले आग एक दुकान में लगी थी, लेकिन कुछ ही देर में लपटें आसपास की दुकानों तक पहुंच गईं।
दुकानों में ऑटो पार्ट्स, वायरिंग का सामान, बैटरियां और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई। इरफान पिता हामिद अली के गैरेज में रखा ऑटो पार्ट्स, डीजल ऑयल सहित अन्य सामान आग की चपेट में आ गया। गैरेज संचालक के मुताबिक करीब एक लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग से दुकान का अन्य सामान और उपकरण भी प्रभावित हुए हैं।
गैरेज के पास मनीष पिता सुनील पांडे की वायरिंग की दुकान थी। आग यहां तक पहुंचने के बाद दुकान में रखा वायरिंग का सामान, एक मोटरसाइकिल, चार बैटरियां और कबाड़ सहित अन्य सामान जल गया।
इसके अलावा शाकिर पिता शमशेर अली की दुकान में लगी आग में दुकान में रखा रिपेयरिंग का सामान और डैशबोर्ड बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जल गई। इसके अलावा परिसर में स्थित फ्लिप कार्ट के ऑफिस को भी आग ने चपेट में ले लिया। ऑफिस में रखा फ्रिज, वाशिंग मशीन, जिम का सामान और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई।
फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद करीब 27 हजार लीटर पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया और अन्य दुकानों तक आग फैलने से रोक ली। प्रारंभिक जानकारी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि आग की वास्तविक वजह और कुल नुकसान का आकलन संबंधित जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
संबंधित समाचार

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!