युवाओं के लिए खुशखबरी: रोजगार के नए अवसर तैयार कर रही सरकार; इन क्षेत्रों में करेगी प्रशिक्षित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश सरकार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि प्रदेश के युवाओं को पाक कला (शेफ) और टूरिस्ट गाइड के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा।
इसके लिए कौशल विकास एवं रोजगार विभाग पर्यटन विभाग के साथ मिलकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करेगा। मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के पारंपरिक क्षेत्रों के साथ-साथ नए अवसरों की पहचान कर युवाओं को उनसे जोड़ा जाना चाहिए।
पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में रोजगार की बड़ी संभावनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों से समृद्ध राज्य है। यहां हर साल लाखों देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में प्रशिक्षित टूरिस्ट गाइड और पेशेवर शेफ की मांग लगातार बढ़ रही है।
सरकार अब युवाओं को इन क्षेत्रों में प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। धार्मिक स्थलों, वन्यजीव अभयारण्यों, विरासत स्थलों और पर्यटन केंद्रों पर प्रशिक्षित गाइड तैनात किए जा सकेंगे।
युवाओं को देंगे प्रोफेशनल ट्रेनिंग
बैठक में मुख्यमंत्री ने पाक कला को भी रोजगार का बड़ा माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि होटल, रेस्टोरेंट, रिसॉर्ट और पर्यटन उद्योग में प्रशिक्षित शेफ की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में युवाओं को आधुनिक कुकिंग तकनीक, फूड प्रेजेंटेशन और हॉस्पिटैलिटी से जुड़ी ट्रेनिंग देकर रोजगार से जोड़ा जाएगा।
फैक्ट्रियों में ही चलेंगे स्किल ट्रेनिंग सेंटर
मुख्यमंत्री ने उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण व्यवस्था विकसित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री परिसरों में ही प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जा सकते हैं, जहां उद्योगों की मांग के अनुसार ट्रेड और कोर्स संचालित किए जाएं। इस मॉडल से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को सीधे रोजगार मिलने की संभावना बढ़ेगी और उद्योगों को प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध होगा।
दो साल में आईटीआई की 5840 सीटें बढ़ीं
समीक्षा बैठक में विभाग की उपलब्धियों की जानकारी भी दी गई। वर्ष 2025 में आईटीआई में 3,484 नई सीटें जोड़ी गई थीं, जबकि वर्ष 2026 में 2,356 सीटों की वृद्धि की गई।
इस तरह दो वर्षों में प्रदेशभर के आईटीआई संस्थानों में कुल 5,840 नई सीटें बढ़ाई जा चुकी हैं। बैठक में यह भी बताया गया कि इस वर्ष आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों के 10 प्रशिक्षणार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!