महाराणा प्रताप व महाराजा छत्रसाल जयंती पर किया माल्यार्पण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं राजपूत समाज के विभिन्न संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती एवं महाराजा छत्रसाल की 377वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गौरव के साथ मनाई जा रही है।
विगत 40 वर्षों से आयोजित हो रहे इस गौरवशाली आयोजन के 41वें वर्ष में समाजजनों ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों का स्मरण किया।
जयंती की पूर्व संध्या पर महू नाका स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल पर भव्य आतिशबाजी, दीप प्रज्ज्वलन एवं मिठाई वितरण का आयोजन किया गया।
बुधवार सुबह समाज के वरिष्ठजनों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप चौक (महू नाका) एवं महाराजा छत्रसाल चौक (बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा) पहुंचकर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर विश्व शांति, समाज की उन्नति एवं राष्ट्र की समृद्धि के लिए हवन-पूजन भी संपन्न हुआ।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह सोलंकी (पप्पू ठाकुर) ने बताया कि शाम 6 बजे बड़ा गणपति चौराहे से भव्य शौर्य यात्रा प्रारंभ होगी, जो राजवाड़ा होते हुए बोलीया छतरी पर संपन्न होगी।
यात्रा में इंदौर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों समाजजन परिवार सहित शामिल होंगे। माल्यार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विजय सिंह परिहार, दीपेंद्र सिंह सोलंकी (पप्पू ठाकुर), माला ठाकुर, दीप्ति हाड़ा, गोविंद सिंह परिहार, तुलसीराम रघुवंशी, दूल्हे सिंह राठौर, गोविंद सिंह पवार, राहुल सिंह जादौन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
संबंधित समाचार

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में पर्यटन का मेगा प्लान:इनको दिया निवेश का न्योता; इन पर दिया जा रहा जोर

वीडियो देखिये, खेती की बदलती तस्वीर:अब बिना चालक के भी खेत जोतेगा ट्रैक्टर; केंद्रीय मंत्री भी हुए सवार

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश के लिए कवायद:नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ

दिलजीत ने इंदौर में गाए आपत्ति वाले गाने:शो के बाद कार्रवाई पर उठे सवाल; अधिकारियों ने कही ये बात

खातेगांव टीआई को ट्रक से कुचलने के मामले में ड्राइवर और क्लीनर पुलिस रिमांड पर:इस दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भेजा, पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम पहलुओं का हो सकता है खुलासा

वीडियो देखिये, हर आदिवासी परिवार में हों कम से कम 5 बच्चे:कांग्रेस विधायक के बयान से मचा बवाल; आदिवासी आबादी घटने का दावा

सड़क निर्माण का रास्ता साफ:80 फीट निर्माण को मंजूरी; 100 फीट का प्लान बरकरार

जनसुनवाई में कलेक्टर के सामने खुला समस्याओं का पिटारा:कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को मिलेगी आयुष्मान की मदद

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत; मासूम सहित तीन की मौत, चार गंभीर घायल

वीडियो देखिये, धर्मनगरी में रामकथा के रंग में रंगे मुख्यमंत्री:प्रसिद्ध संत से लिया आशीर्वाद; प्रेम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों के प्रसार में योगदान की सराहना

वीडियो देखिये, पैलेस की खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी:जीर्णोद्धार कार्य के दौरान हुआ खुलासा; होलकर राजवंश के दौर से जुड़ा होने की संभावना को लेकर बढ़ी उत्सुकता

पिता के निधन के बाद बेटे को मिली पुलिस में नौकरी:पुलिस कमिश्नर ने सौंपा नियुक्ति पत्र; आरक्षक के पद पर संभालेंगे जिम्मेदारी

सनातनी विधायक के बेटे पर इस तरह की रोक से भड़के समर्थक:प्रसिद्ध मंदिर के प्रशासक का मुंह काला करने की धमकी; बोले- मंदिर में मोबाइल से रील बनाने वालों पर बाकी कार्रवाई क्यों नहीं? फैसला वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी

सर्वे हो तो इकलौते निकलेंगे!

तीन साल बाद खुली फाइल को लेकर श्रेय लेने की सियासत शुरू:नक्शों को मंजूरी मिली तो महापौर ने गिनाए प्रयास; नेता प्रतिपक्ष का तंज- जनता पर एहसान नहीं, चुनाव आते ही याद आई राहत!

15 विशेष बेटियों की हेरिटेज वॉक बनी अनूठी मिसाल:250 वर्ष पुरानी होलकर छत्रियों में जीतो लेडीज विंग ने रचा इतिहास

दाल की कटोरी पर महंगाई का पहरा:बिगड़ा रसोई का गणित; दिनभर की मेहनत के बाद थाली में दाल भी महंगी, आम आदमी के रसोई बजट पर बढ़ा बोझ

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा से दुष्कर्म:फोटो-वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; कई बार मिलने बुलाया

पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित:मूल्यांकन प्रणाली में अव्वल थाने को भी इनाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!