लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी: फाइनेंस कंपनी के पूर्व कर्मचारी और साथियों पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में फर्जी दस्तावेज और गलत वैल्यूएशन के जरिए करोड़ों रुपये का लोन स्वीकृत कराने और शिकायतकर्ता से लाखों रुपये लेने के मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज की है।
धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने चोला मंडल फाइनेंस कंपनी के पूर्व कर्मचारी और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की शिकायत राऊ निवासी हर्ष शर्मा ने की थी।
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने करीब 20 से 25 लाख रुपये कीमत वाले एक प्लॉट की फर्जी सर्च और वैल्यूएशन रिपोर्ट तैयार कराकर उसके आधार पर 2.05 करोड़ रुपये का लोन स्वीकृत कराया।
प्रॉपर्टी ब्रोकर के जरिए हुई थी मुलाकात
हर्ष शर्मा के मुताबिक वर्ष 2023 में उनकी मुलाकात प्रॉपर्टी ब्रोकर गौरव खंडेलवाल से हुई थी। इसके बाद गौरव ने उनकी पहचान सुरेंद्र नाथ ओझा उर्फ नवीन ओझा से कराई।
शिकायत में बताया गया कि नवीन ओझा को चोला मंडल फाइनेंस कंपनी का बड़ा अधिकारी बताया गया था।
व्यापार के लिए लोन की जरूरत होने पर आरोपियों ने तिलक नगर मुक्तिधाम के पास स्थित एक प्लॉट दिखाया और दावा किया कि इस संपत्ति के आधार पर बड़ा लोन कराया जा सकता है।
20-25 लाख के प्लॉट की कीमत दिखाई करोड़ों में
शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने कंपनी के अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर प्लॉट की फर्जी सर्च और वैल्यूएशन रिपोर्ट तैयार कराई।
जिस संपत्ति की वास्तविक कीमत करीब 20 से 25 लाख रुपये बताई गई, उसी के आधार पर हर्ष शर्मा के नाम पर 2 करोड़ 5 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कराया गया।
स्टाम्प ड्यूटी और RTGS के नाम पर लिए 30.75 लाख
लोन स्वीकृत होने के बाद आरोपियों ने स्टाम्प ड्यूटी और RTGS प्रक्रिया के नाम पर शिकायतकर्ता से रकम ली।
शिकायत के अनुसार हर्ष से 28.75 लाख रुपये बैंक खाते में जमा करवाए गए, जबकि 2 लाख रुपये नकद लिए गए।
इस तरह कुल 30.75 लाख रुपये लिए जाने का आरोप है।
लोन बंद कराने की कोशिश में सामने आया मामला
मामले का खुलासा तब हुआ जब हर्ष शर्मा ने लोन बंद कराने की प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान उन्हें संपत्ति की वास्तविक कीमत और लोन से जुड़े दस्तावेजों को लेकर जानकारी मिली।
जांच में यह बात सामने आने का दावा किया गया कि 20-25 लाख रुपये कीमत वाले प्लॉट के आधार पर 2.05 करोड़ रुपये का लोन स्वीकृत कराया गया था।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि जिस नवीन ओझा को कंपनी का अधिकारी बताया गया था, वह वास्तव में लोन एजेंट था।
धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायतों के बाद कंपनी द्वारा उसे पहले ही हटाए जाने की बात भी सामने आई।
पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप
हर्ष शर्मा ने जब अपनी रकम वापस मांगी तो आरोप है कि सुरेंद्र नाथ ओझा ने पैसे लौटाने से इनकार कर दिया।
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे जान से मारने और गुंडों के जरिए नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई।
मामले की शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने दस्तावेजों और लेनदेन से जुड़े तथ्यों की जांच की।
जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अब लोन प्रक्रिया में शामिल लोगों, दस्तावेजों, बैंक खातों और कथित लेनदेन से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

भागीरथपुरा दूषित जलकांड पर हाई कोर्ट का बड़ा खुलासा:1990 से बेपटरी व्यवस्था अफसरों की घोर लापरवाही; फाइलों की सुस्ती ने छीनी जानें

कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल:कर्मचारी चयन बोर्ड परीक्षा में दिव्यांगों के अधिकारों का हनन

भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले साइबर ठग सक्रिय:क्राइम ब्रांच ने 10 फर्जी वेबसाइट चिन्हित की; टिकट का दे रहे झांसा

आज बोल रहा सारा जहान जय-जय हिंदुस्तान:पूरी दुनिया को नाज; शाबाश जांबाज कैप्टन मछार

शेयर बाजार में भारी गिरावट:सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश; निवेशकों के चंद मिनटों में डूबे 8.5 लाख करोड़

मानसून ने बढ़ाई निगम की चिंता:26 साल में दूसरा सबसे सूखा सीजन; घर-घर शुरू किया सर्वे

एशियन गेम्स 2026:क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत; अब इस दिन पाकिस्तान से होगा गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला

शाही मस्जिद विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्ती:100 से ज्यादा अकाउंट-पेज किए ब्लॉक; 8 FIR में 34 आरोपी, 24 गिरफ्तार

MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े:कई शहरों में 3 हजार रुपए के पार पहुंची कीमत

लिफ्ट हादसे के बाद एक्शन मोड में नगर निगम:5000 भवनों की होगी जांच; असुरक्षित मिली तो तुरंत बंद होगा संचालन

राहुल गांधी के दौरे से पहले बैगा क्षेत्र में एक और मौत:11 साल की सुषमा ने तोड़ा दम; 6 दिन से चल रहा था इलाज

आयुष्मान योजना में आज से बड़ा बदलाव:इन 4 शहरों के निजी अस्पतालों पर NABH की शर्त लागू

दूध के दाम बढ़ने पर विवाद:किसान और संघ आमने-सामने; इतने रुपए प्रति लीटर करने की मांग

आज से बदल गए ये जरूरी नियम:SBI ATM चार्ज से लेकर LPG और रेलवे तक; जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!