हाईवे के ढाबों-होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश पंद्रह नमूने लिए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने शुक्रवार को धार और सरदारपुर तहसील क्षेत्र में ढाबों व होटलों का औचक निरीक्षण किया।
कलेक्टर राजीव रंजन मीना के निर्देश और आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश के आदेश पर हुई कार्रवाई के दौरान एनालॉग पनीर के उपयोग की आशंका के चलते पनीर सहित अन्य खाद्य पदार्थों के कुल 15 नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं गुणावद स्थित एक होटल से करीब 8 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया गया।
धार क्षेत्र में टीम ने ग्राम गुणावद स्थित होटल सादगी का निरीक्षण कर पनीर, दही और स्टार्च पाउडर के नमूने लिए। यहां करीब 8 किलो पनीर एनालॉग पनीर होने की आशंका में जब्त किया गया।
कलसाडा खुर्द स्थित होटल ग्रांड प्रलाद एंड रिजॉर्ट से पनीर, दही, बटन मशरूम और सोया चाप के नमूने लिए गए। वहीं नंदन होटल से पनीर व नमकीन तथा रवि होटल से दही का नमूना लिया गया। कार्रवाई वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्मला सोमकुंवर के नेतृत्व में हुई।
सरदारपुर क्षेत्र में भी इंदौर-अहमदाबाद रोड स्थित प्रतिष्ठानों की जांच की गई। राजगढ़ के चारभुजा ट्रेडर्स से खाद्य तेल, कुकिंग मीडियम और पनीर के नमूने लिए गए। महाकाल रेस्टोरेंट, वीर तेजाजी राजस्थान होटल और बोधवाड़ा स्थित होटल कलाश्री से भी पनीर के नमूने लिए गए। कार्रवाई अभिहित अधिकारी सचिन लौगरिया के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों आर.जी. माऊटा और सुभाष खेड़कर ने की।
विभाग ने सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मानकों के उल्लंघन की स्थिति स्पष्ट होगी। इसके आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!