वीडियो देखिये, शहर में नामी स्कूल पर खाद्य विभाग का छापा: बिना लाइसेंस संचालन; एक्सपायरी सामग्री मिली; रसोईघर तत्काल बंद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के खंडवा रोड स्थित गुरु हरकृष्ण पब्लिक विद्यालय के रसोईघर पर बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर प्रशासन ने रसोईघर को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया।
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी के नेतृत्व में टीम ने स्कूल परिसर में संचालित रसोईघर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मौके पर खाद्य अनुज्ञा पत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके अलावा रसोईघर में उपयोग की जा रही कुछ खाद्य सामग्री की अवधि समाप्त हो चुकी पाई गई।
निरीक्षण में यह भी सामने आया कि भोजन तैयार करने और अन्य उपयोग के लिए टैंकर के पानी का इस्तेमाल किया जा रहा था। टीम ने जब पानी की गुणवत्ता से संबंधित जांच प्रतिवेदन मांगा तो वह उपलब्ध नहीं कराया जा सका। इससे पानी की शुद्धता को लेकर भी सवाल खड़े हो गए।
खाद्य विभाग की टीम को परिसर में स्थापित शुद्ध जल संयंत्र की टंकी भी गंदगी से भरी मिली। अधिकारियों ने इसे स्वास्थ्य की दृष्टि से गंभीर लापरवाही माना। रसोईघर में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भी कई कमियां दर्ज की गईं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं को देखते हुए रसोईघर का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया है। साथ ही आवश्यक नमूने लेकर जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। स्कूलों और अन्य संस्थानों में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!