खबर
Top News

महामहिम का पांच दिवसीय दौरा कल से: इस शहर से होगी शुरुआत; इन कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 जून 2026, 12:22 pm
शेयर करें:
महामहिम का पांच दिवसीय दौरा कल से

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 22 जून तक मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रहेंगी। दौरे की शुरुआत इंदौर से होगी। यहां आगमन के बाद वे सीधे ओंकारेश्वर पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगी।

19 जून को राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वे ग्वालियर और श्योपुर में विभिन्न सरकारी एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। इंदौर कलेक्टर Shivam Verma ने बताया कि वीवीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों को अस्थायी रूप से ‘नो-फ्लाइंग जोन’ घोषित किया गया है। साथ ही 17 से 19 जून तक कई मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।

राष्ट्रपति के दौरे के दौरान इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इंदौर से खंडवा जाने वाले भारी वाहन तेजाजी नगर, महू, मानपुर, धामनोद, खरगोन, भीकनगांव और देशगांव मार्ग से गुजरेंगे।

सिमरोल से आने वाले वाहन मंडलेश्वर, कसरावद, खरगोन, भीकनगांव और देशगांव होते हुए खंडवा पहुंचेंगे। बड़वाह से आने वाले वाहनों को मंडलेश्वर, कसरावद, खरगोन और भीकनगांव के रास्ते भेजा जाएगा। खंडवा से इंदौर आने वाले भारी वाहन भीकनगांव, खरगोन और कसरावद मार्ग का उपयोग करेंगे। मंडलेश्वर से इंदौर आने वाले वाहन कसरावद और खलघाट के रास्ते पहुंच सकेंगे।

18 और 19 जून को ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जाएगा। इंदौर की ओर से आने वाले छोटे एवं मध्यम वाहन बड़वाह, मोरटक्का, सनावद और इनपुन मार्ग से ट्रेंचिंग ग्राउंड तथा ताम्रकर पार्किंग तक पहुंचेंगे। खंडवा और मूंदी की ओर से आने वाले वाहन भी इसी वैकल्पिक मार्ग से पार्किंग स्थल तक पहुंचेंगे। पार्किंग के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन और स्नान के लिए पैदल जाना होगा।

इंदौर और खंडवा से आने वाली श्रद्धालुओं की बसों को मोरटक्का में पार्क कराया जाएगा। वहां से प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए लोक परिवहन साधनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को ओंकारेश्वर पहुंचाया जाएगा। नियमित रूट की बसों को सनावद और इनपुन होते हुए पी-01 पार्किंग तक जाने की अनुमति रहेगी। इसके बाद आगे का सफर पैदल तय करना होगा।

राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही के दौरान सुरक्षा कारणों से कुछ मार्गों को अस्थायी रूप से ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित किया जाएगा। काफिला गुजरने के बाद संबंधित मार्गों पर यातायात सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा।

जिला प्रशासन और पुलिस ने आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों से यात्रा के दौरान अतिरिक्त समय लेकर निकलने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का आग्रह किया है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

संबंधित समाचार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही
Top News

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

1 minute ago
CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत
Top News

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

8 minutes ago
ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल
Top News

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

18 minutes ago
अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत
Top News

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

21 minutes ago
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Top News

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

37 minutes ago
नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी

about 1 hour ago
सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज
Top News

सीएम का दिखा मजाकिया अंदाज:कहा- मुख्यमंत्री बनते ही पता चला इतनी भारी मार पड़ती है; लाड़ली बहना ही बहुत महंगी पड़ गई

about 1 hour ago
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना
Top News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का राहुल गांधी पर निशाना:बोले- चुनाव हारने का रिकॉर्ड; जनता में भ्रम पैदा कर रही कांग्रेस

about 2 hours ago
सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

सरकारी लोन दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रिटायर्ड एसआई को ठगा; प्रोसेसिंग के नाम पर ऐंठे रुपए

about 2 hours ago
पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच
Top News

पहली बार आधुनिक रोलर से तैयार होगी पिच:मैच से पहले रोलर स्टेडियम पहुंचे; जानिए क्या होगा बदलाव

about 2 hours ago
तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत
Top News

तीन अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत:मेट्रो डिवाइडर से टकराकर व्यापारी की गई जान; प्रॉपर्टी ब्रोकर का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

about 2 hours ago
भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 20 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 20 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 20 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 20 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 20 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 20 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 20 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 21 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!