अस्पताल के चाइल्ड यूनिट में लगी आग: 3 नवजातों की मौत; 39 बच्चे भर्ती थे, मची अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अमरावती।
महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में अचानक आग लग गई।
तीन नवजातों की जान चली गई
करीब 3:30 बजे हुए इस हादसे में तीन नवजातों की जान चली गई। आग लगने के समय NICU में कुल 39 बच्चे भर्ती थे। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धुआं तेजी से फैलने के बाद डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
एक कंपार्टमेंट में उस समय 9 नवजात भर्ती थे
अस्पताल स्टाफ ने कई नवजातों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया। अमरावती के पुलिस कमिश्नर राकेश ओला के अनुसार, NICU तीन हिस्सों में बंटा था। इनमें से एक कंपार्टमेंट में उस समय 9 नवजात भर्ती थे।
आग की चपेट में आने से इनमें से तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य नवजातों को सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए दूसरी जगह भेजा गया।
वेंटिलेटर में धमाके के बाद आग लगने की आशंका
पुलिस की शुरुआती जांच में NICU में लगे वेंटिलेटर के अंदर धमाका होने के बाद आग भड़कने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। संबंधित अधिकारी घटना की तकनीकी जांच कर रहे हैं।
सरकार ने दिए जांच के आदेश
हादसे को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाईलेवल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के सचिव को अमरावती पहुंचकर घटना की जानकारी लेने तथा अस्पताल की स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। मृत नवजातों के परिवारों को राज्य सरकार की ओर से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की गई है।
दो दिन पहले छिंदवाड़ा में भी NICU में लगी थी आग
अमरावती की घटना से महज दो दिन पहले मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में भी आग लगने की घटना सामने आई थी। शनिवार देर रात करीब 2 बजे वार्मर मशीन के फिलामेंट से निकली चिंगारी के बाद आग भड़क गई थी।
इस हादसे में तीन नवजात झुलस गए थे। अस्पताल के कर्मचारियों ने फायर फाइटिंग उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया और बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया। गंभीर हालत को देखते हुए तीनों नवजातों को जबलपुर रेफर किया गया था।
एक नवजात की मौत हो गई
इलाज के दौरान एक नवजात की मौत हो गई। बताया गया कि हादसे में गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को पीडियाट्रिक सर्जन की आवश्यकता थी, लेकिन छिंदवाड़ा में विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे जबलपुर ले जाया गया था।
फायर सेफ्टी इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल
लगातार दो दिनों में दो अलग-अलग अस्पतालों के NICU में आग की घटनाओं ने नवजातों की सुरक्षा और अस्पतालों में फायर सेफ्टी इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब अमरावती हादसे की जांच के साथ यह भी देखा जा रहा है कि NICU में आग से बचाव के लिए जरूरी सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!