पीडब्ल्यूडी की महिला इंजीनियर की मौत में पति पर एफआईआर: 20 दिन बाद एसआईटी की जांच में खुला प्रताड़ना का केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पलासिया क्षेत्र में करीब 20 दिन पहले पीडब्ल्यूडी की महिला इंजीनियर द्वारा आत्महत्या के प्रयास के बाद हुई मौत में पुलिस ने आखिरकार उनके पति के खिलाफ प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज किया है। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति-पत्नी के बीच लंबे समय से तनाव और प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।
पुलिस ने एसआईटी गठित कर जांच कराई। जांच में सामने आए तथ्यों व बयानों के आधार पर पलासिया पुलिस ने गुरुवार देर रात पति निलेश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस के मुताबिक आरती यादव में वरिष्ठ इंजीनियर के पद पर पदस्थ थीं।
करीब 20 दिन पहले उन्होंने पलासिया क्षेत्र स्थित अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। पति निलेश अस्पताल लेकर पहुंचे। अगले दिन उपचार के दौरान आरती की मौत हो गई।
दोनों पीडब्ल्यूडी में, फिर रिश्ते में क्यों आया तनाव : मृतक आरती और उसका पति पीडब्ल्यूडी में हैं। आरती के भाई उपेंद्र ने आरोप लगाया था कि दोनों के बीच तनाव था। मायके पक्ष ने मामले की विस्तृत जांच की मांग की थी। पुलिस ने पड़ताल के लिए एसआईटी गठित की।
टीम ने आरती के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बयान लिए। दोनों बेटियों के बयान भी दर्ज किए गए। जांच में आए तथ्यों और परिस्थितियों को जोड़ने के बाद पुलिस ने पति के खिलाफ प्रताड़ना से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
10 साल पहले हुई थी शादी: आरती का मायका सुखलिया क्षेत्र में है व ससुराल झाबुआ में है। करीब 10 साल पहले आरती और निलेश की शादी हुई थी। दंपति की दो बेटियां हैं। घटना के बाद से ही आरती के मायका पक्ष ने वैवाहिक जीवन में तनाव और कथित प्रताड़ना को लेकर सवाल उठाए थे।
अब एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस पति निलेश यादव से पूछताछ के साथ घटना से पहले के घटनाक्रम, दोनों के बीच हुए विवाद और सामने आए बयानों की दोबारा पड़ताल करेगी।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की टक्कर से बैंक कर्मचारी की मौत; चालक की तलाश कर रही पुलिस

बस में तोड़फोड़ करने वालों पर FIR:पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान की; हादसे को लेकर ड्राइवर ने किया बड़ा खुलासा

देखिए वीडियो:मुस्लिम समाज ने खुद शुरू किया काम; प्रशासन की अपील के बाद जताई सहमति, इलाके में पुलिस बल तैनात

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में बवाल:इलाके में तनाव; कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात, महिला टीआई घायल

भारत-वेस्टइंडीज T20 से पहले बदलेगा स्टेडियम का लुक:इस थीम पर तैयार हो रहे एंट्री गेट

देखिए वीडियो :पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले; टंकी चौराहे पर जुटी भीड़, भारी पुलिस बल तैनात, आज हाईकोर्ट में सुनवाई

रियल एस्टेट कारोबारी ने की आत्महत्या:ऑफिस में फांसी लगाकर दी जान

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!