आखिरकार हत्या की साजिश रचने वाले तीन गिरफ्तार: मामला अखिल भारतीय बलाई महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष का; एक आरोपी पहले ही पिस्टल संग पकड़ाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अखिल भारतीय बलाई महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष चिंटू मालवीय की हत्या की साजिश रचने वाले चार आरोपियों में से तीन को कनाड़िया पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एक आरोपी हैदर अली फरारा चल रहा है। मामले में पहले ही एक आरोपी अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़ा चुका है।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी मिलकर मालवीय पर जानलेवा हमला करने की तैयारी कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने आपराधिक षड्यंत्र, धमकी और अन्य धाराएं बढ़ाते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।
जानकारी के मुताबिक, बलाई महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष चिंटू मालवीय की हत्या की कथित साजिश का सनसनीखेज खुलासा होने के बाद कनाड़िया पुलिस ने इंदौर पब्लिक स्कूल ईस्टर्न कैंपस के पास से गिरफ्तार किए गए आरोपी अनिकेत चौहान (23) के कब्जे से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई थी।
पूछताछ के दौरान अनिकेत ने राहुल परमार, सचिन उर्फ लक्की मालवीय, शुभम मालवीय और हैदर अली के नाम बताए। जांच में हत्या की साजिश रचे जाने की बात सामने आने पर पुलिस ने मामले में राहुल परमार, सचिन उर्फ लक्की मालवीय, शुभम मालवीय को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं हैदर अली फरारा चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र रचने, गाली-गलौज, धमकी देने सहित अन्य प्रतिबंधात्मक धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
इधर, मामले में शिकायतकर्ता चिंटू मालवीय के मुताबिक 29 मई की रात उन्हें अपने विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि कुछ युवक उनकी ‘फील्डिंग' कर रहे हैं और हमला करने की तैयारी में हैं। सूचना मिलने के बाद उन्होंने राहुल परमार को फोन लगाया और बातचीत के दौरान उससे सच्चाई जानने की कोशिश की।
इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि कुछ लोग उनके बारे में कह रहे थे कि मंत्री ज्यादा उछल रहा है, उसे निपटा देंगे। उस समय आरोपियों के पास पिस्टल, चाकू और तलवार जैसे हथियार भी मौजूद थे। आरोपियों में शामिल कुछ युवक पहले उनके साथ रहते थे, लेकिन गलत गतिविधियों और कथित नशे की आदतों के कारण उन्होंने उनसे दूरी बना ली थी।
इसी बात को लेकर आरोपियों ने रंजिश पाल ली थी। समय रहते सूचना मिलने और पुलिस की तत्परता से बड़ी वारदात टल गई। उनका दावा है कि यदि पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देकर शहर का माहौल बिगाड़ सकते थे।
जिन्हें साथ रखा, वही बने दुश्मन
प्रदेश अध्यक्ष चिंटू मालवीय का आरोप है कि जिन युवकों को उन्होंने अपने साथ रखा और आगे बढ़ाया, वही उनकी हत्या की साजिश रच रहे थे। आरोपियों ने मेरी गतिविधियों पर नजर रखी और मौका मिलते ही हमला करने की योजना बनाई।
हालांकि, समय रहते मिली सूचना और पुलिस की कार्रवाई से कथित साजिश का खुलासा हो गया। आरोपी लंबे समय से मेरी हत्या की साजिश रख रहे थे। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो इसी पुलिस प्रशासन से उम्मीद है।
राजीनामे के लिए बनवा रहे थे दबाव
अखिल भारतीय बलाई महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष चिंटू मालवीय ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत दर्ज कर सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने हत्या की साजिश रचने के मामले में शिकायत करते हुए पुलिस को वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग, स्क्रीन शॉट सहित अन्य डिजिटल साक्ष्य सौंपे थे।
शिकायत के बाद हैदर अली उर्फ दादा द्वारा उन पर नामी लोगों के फोन लगवाकर राजीनामे का दबाव बनवा रहा था। जिसके बाद मालवीय ने समाज जन के साथ थाने का घेराव कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!