खबर
Top News

एआई से बनाई फर्जी आईडी: पुलिस बनकर 70 हजार ऐंठे; महिला समेत तीन गिरफ्तार,मास्टरमाइंड फरार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 अगस्त 2026, 5:34 pm
शेयर करें:
एआई से बनाई फर्जी आईडी

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
पिपलानी इलाके के एक होटल में युवक-युवती को पुलिसकर्मी बनकर धमकाने और उनसे करीब 70 हजार रुपए ऐंठने के मामले में पुलिस जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अपनी असली पहचान छिपाने के लिए ChatGPT की मदद से फर्जी ID तैयार की थी और इसी के आधार पर होटल में कमरा लिया था।

मामले में पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि कथित मास्टरमाइंड यावर खान फरार है।

जांच में एक आरोपी की पत्नी के पुलिस विभाग में हवलदार होने का खुलासा हुआ है। पुलिस अब आरोपियों के संपर्क, डिजिटल गतिविधियों और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

होटल के कमरे में घुसकर खुद को बताया पुलिसकर्मी
घटना 3 अगस्त की शाम की बताई जा रही है। बरखेड़ी खुर्द निवासी एक युवक अपनी महिला दोस्त के साथ पिपलानी क्षेत्र के एक होटल में ठहरा हुआ था। इसी दौरान सादे कपड़ों में चार लोग उसके कमरे में पहुंचे।

आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए युवक को कानूनी कार्रवाई और केस में फंसाने की धमकी दी। कथित तौर पर दबाव और डर का माहौल बनाकर उससे करीब 60 से 70 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए गए।

घटना के करीब चार से पांच दिन बाद पीड़ित ने पिपलानी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

चैट जीपीटी की मदद से तैयार की फर्जी आईडी

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों की डिजिटल गतिविधियों से जुड़ी अहम जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चैट जीपीटी की मदद से फर्जी पहचान संबंधी दस्तावेज तैयार किए थे।

इन्हीं दस्तावेजों का इस्तेमाल होटल में कमरा लेने के दौरान किए जाने का आरोप है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी आईडी किस तरीके से तैयार की गई।

उसमें किन जानकारियों का इस्तेमाल किया गया और होटल में दस्तावेजों का सत्यापन किस स्तर पर हुआ। पुलिस होटल संचालक और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

तीन आरोपी गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार
पुलिस ने मामले में अब तक अबूजर, रघुवीर गोयल और करुणा शाही को गिरफ्तार किया है। वहीं कथित मास्टरमाइंड यावर खान अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस के अनुसार, अबूजर भी पूरी साजिश में शामिल था। वहीं करुणा घटना के बाद खाटू श्याम चली गई थी। पुलिस ने उसे भोपाल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी रघुवीर गोयल की पत्नी पुलिस विभाग में हवलदार है। पुलिस इस बिंदु की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपियों को पुलिस की कार्यप्रणाली या कानूनी प्रक्रिया की जानकारी इसी संपर्क के जरिए मिली थी।

70 हजार रुपए के ट्रांजैक्शन से खुलेगा पूरा राज
पुलिस अब युवक से लिए गए पैसों के बैंक ट्रांजैक्शन और डिजिटल मनी ट्रेल को खंगाल रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि रकम किस खाते में पहुंची और इसके बाद उसे किन खातों या माध्यमों से आगे भेजा गया।

इसके साथ ही होटल के CCTV फुटेज भी जांच का अहम हिस्सा हैं। आरोपियों के होटल में प्रवेश करने, कमरे तक पहुंचने और घटना के बाद बाहर निकलने की गतिविधियों को फुटेज के आधार पर खंगाला जा रहा है।

कमरा बुक कराने के दौरान कौन-कौन लोग मौजूद थे और फर्जी ID का इस्तेमाल किसने किया, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।

युवक के साथ मौजूद युवती से भी पूछताछ
घटना के समय युवक के साथ होटल में मौजूद युवती की भूमिका को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसका आरोपियों से पहले से कोई संपर्क था या वह पूरी घटना से अनजान थी।

जांच के दौरान सामने आने वाले डिजिटल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी भूमिका स्पष्ट की जाएगी।

नाबालिग से जुड़े मामले में POCSO की कार्रवाई
जांच के दौरान नाबालिग से जुड़ा एक अलग पहलू भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले से जुड़े एक युवक फारूक के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत अलग से कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस इस मामले से जुड़े तथ्यों, घटनाक्रम और संबंधित लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

क्या पहले भी इसी तरह लोगों को बनाया निशाना?
पुलिस के सामने अब एक बड़ा सवाल यह है कि क्या आरोपियों ने सिर्फ इसी युवक को निशाना बनाया था या फिर इसी तरीके से दूसरे लोगों को भी डराकर वसूली की गई है।

फर्जी आईडी तैयार करने, खुद को पुलिसकर्मी बताने और ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कराने के तरीके को देखते हुए पुलिस आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड और डिजिटल गतिविधियों की जांच कर रही है।

आरोपियों के मोबाइल फोन, चैट, कॉल डिटेल, बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजैक्शन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।

पुलिस को उम्मीद है कि फरार कथित मास्टरमाइंड यावर खान की गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क और इस साजिश के पीछे की वजह को लेकर और जानकारी सामने आ सकती है।

संबंधित समाचार

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी
Top News

स्टार तेज गेंदबाज ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को पहनाई सगाई की अंगूठी:एक-दूसरे को गले लगाकर खास पल को यादगार बनाया; सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

about 15 hours ago
शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ
Top News

शिकार की तलाश में कुएं में गिरा तेंदुआ:वन विभाग और वन विहार की टीम ने सुरक्षित निकाला; इतने दिन क्वारेंटाइन में रहेगा

about 15 hours ago
वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास
Top News

वीडियो देखिये, मंत्री बोले- इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने रचा इतिहास:इंदौर अब देश को स्वच्छता की राह दिखा रहा है

about 16 hours ago
इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय
Top News

इंदौर-देपालपुर की स्वच्छ शहर जोड़ी को राष्ट्रीय सम्मान मिलना पूरे शहर के लिए गौरव का विषय:महापौर बोले-दोनों शहरों की जोड़ी स्वच्छता में देश की नई मिसाल

about 16 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री ने मुक्त कंठ से की देवी अहिल्या की नगरी की तारीफ:देश का सबसे प्रेरणादायी स्वच्छ शहर बताया; महापौर बोले-हर इंदौरी के लिए गर्व की बात

about 16 hours ago
स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका
Top News

स्वच्छता के गढ़ इंदौर को बड़ा झटका:सफाई जोड़ी में दूसरा स्थान; अहमदाबाद-साणंद ने मारी बाजी, प्रदेश के कई शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

about 16 hours ago
पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी
Top News

पूर्व उपराष्ट्रपति की तबीयत अचानक बिगड़ी:अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में किया भर्ती; पहले भी हुए थे अस्वस्थ, डाला गया था स्टेंट

about 17 hours ago
दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल
Top News

दीपावली से पहले नौकरी से निकाला अब रोजगार के लिए भूख हड़ताल:बीमा अस्पताल में 70 परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट

about 17 hours ago
महिलाओं के सामने अश्लील हरकत
Top News

महिलाओं के सामने अश्लील हरकत:वीडियो हुआ वायरल; युवती ने मोबाइल में कैद किया घटनाक्रम

about 17 hours ago
वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान
Top News

वीडियो देखिये, स्वच्छ शहर जोड़ी में इंदौर और देपालपुर को मिला दूसरा स्थान:गुजरात के शहरों को मिला पहला स्थान, प्रदेश के नौ नगरीय निकायों को सम्मान

about 17 hours ago
प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर
Top News

प्लॉटों की बुकिंग शुरू होते ही चल गया निगम का बुलडोजर:अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त; जोन-8 के ग्राम खजराना में हुई कार्रवाई

about 17 hours ago
लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान
Top News

लाखों के राजस्व का हो रहा नुकसान:8000 स्क्वेयर फीट पर फैक्ट्री का अवैध निर्माण; टीएनसीपी की भूमिका पर भी सवाल

about 17 hours ago
एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी
Top News

एमटीएच की जवाबदेही की फाइल अब भी अधूरी:मासूम की जिंदगी पर संकट डेढ़ साल बाद भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई का इंतजार

about 17 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री की मां को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री:शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात; सोनिया गांधी की किताब पर भी रखी बेबाक राय

about 18 hours ago
पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला
Top News

पंजाबी सुपरस्टार और मशहूर गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला:सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता; धमकी देने वाला गिरफ्तार, शुरुआती पूछताछ में ई-मेल बेचने की बात आई सामने

about 18 hours ago
टीआई हत्याकांड
Top News

टीआई हत्याकांड:ड्राइवर व क्लीनर 17 तक रिमांड पर

about 18 hours ago
भाई दूज विशेष
Top News

भाई दूज विशेष:एक तिलक, एक थाली और रिश्तों में उम्रभर की गर्माहट

about 18 hours ago
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन
Top News

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी नहीं दिया बोनस और बकाया वेतन:नर्मदा-मालवा गंभीर परियोजना; एक महीने बाद भी नहीं मिला पानी, चक्काजाम की चेतावनी

about 18 hours ago
20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते
Top News

20-20 हजार में बेच डाले खुद के खाते:पुलिस ने पांच युवकों को दबोचा; महंगे शौक पूरे करने के लिए खोले थे अकाउंट

about 18 hours ago
वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग
Top News

वीडियो देखिये, सुरक्षाबलों की चौकी पर फायरिंग:CRPF के दो जवान घायल; अस्पताल में भर्ती, हमले के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर सतर्कता

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!