शादी का झांसा देकर बनाए संबंध: आरोपी ने महिला पर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव; रुपए और गहने हड़पे, बजरंगियों ने पीटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के राऊ थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। एक विवाहित महिला ने अपने परिचित माजु उर्फ नौशाद अब्बासी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव
महिला का आरोप है कि आरोपी ने पहले हिंदू धर्म अपनाकर शादी करने का वादा किया, लेकिन बाद में उस पर मुस्लिम धर्म स्वीकार करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और आर्थिक शोषण किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
वेडिंग इवेंट में हुई थी मुलाकात
महिला के अनुसार करीब एक वर्ष पहले एक वेडिंग इवेंट में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात नौशाद अब्बासी से हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। पीड़िता का आरोप है कि सितंबर 2025 में नौशाद उसके घर आया और शादी का वादा करते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
बाद में जब इस संबंध की जानकारी उसके पति को लगी तो वह घर छोड़कर आरोपी के साथ रहने चली गई।
शादी का भरोसा देकर बनाता रहा संबंध
महिला का आरोप है कि आरोपी उसे पहले विभिन्न स्थानों पर किराए के कमरों में रखता रहा और लगातार शादी का भरोसा देकर पति-पत्नी की तरह संबंध बनाता रहा। लेकिन जब उसने शादी की बात की तो आरोपी का व्यवहार बदल गया।
मारपीट कर धमकी दी
शिकायत के अनुसार नौशाद ने कहा कि वह शादी तभी करेगा, जब महिला मुस्लिम धर्म स्वीकार करेगी। पीड़ित महिला का कहना है कि धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि यदि उसने शिकायत की तो उसे और उसके पति को जान से मरवा देगा।
तीन लाख रुपए और गहने हड़पने का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि संबंधों के दौरान उसने आरोपी को करीब तीन लाख रुपये दिए। इसके अलावा उसके गहने भी आरोपी ने अपने कब्जे में लेकर गिरवी रख दिए। महिला का कहना है कि करीब 20 दिन पहले आरोपी उसे छोड़कर चला गया था।
फिर बुलाकर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
महिला के मुताबिक 24 जून को आरोपी ने दूसरे मोबाइल नंबर से फोन कर उसे राऊ चौराहे पर बुलाया। वहां उसने दोबारा धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर कथित रूप से उसके साथ मारपीट की गई। घटना के दौरान महिला ने अपने पति को फोन कर मौके पर बुलाया।
सूचना मिलने पर बजरंग दल कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ा उसके जमकर पिटाई कर राऊ पुलिस के हवाले कर दिया गया।
निष्पक्ष जांच की मांग
घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि महिला के लगाए गए आरोप जांच में सही पाए जाते हैं, तो यह केवल धोखाधड़ी का नहीं बल्कि धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का भी गंभीर मामला है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस जांच में जुटी
राऊ थाना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान, उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!