सराफा व्यापारी से लूट का आठवां आरोपी गिरफ्तार: लाखों के सोने-चांदी के जेवर बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
सराफा व्यापारी से चलती बस में हुई करोड़ों की लूट के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे 8वें आरोपी गौरव गुर्जर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 502 ग्राम सोने और 1 किलो 270 ग्राम चांदी के जेवर, करीब 80 लाख रुपए कीमत के बरामद किए गए हैं।
इस मामले में पुलिस पहले ही 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उनके कब्जे से 4.167 किलो सोने और 4.047 किलो चांदी के जेवर, करीब 5.70 करोड़ रुपए कीमत के बरामद हुए थे।
बस में व्यापारी को पीटकर लूटा था बैग
घटना 13 अगस्त की रात बिलपांक थाना क्षेत्र में हुई थी। रतलाम निवासी सराफा व्यापारी अर्पित चोरड़िया बड़नगर से कारोबार कर बस से लौट रहे थे। हनुमान चौकी-उमरथाना फंटा के पास बदमाशों ने व्यापारी से मारपीट कर सोने-चांदी के जेवरों से भरा बैग लूट लिया था।
जांच के दौरान पुलिस ने लूट के साथ डकैती और आपराधिक साजिश की धाराएं भी जोड़ी थीं।
लूट के आरोपियों को दी थी पनाह
पुलिस के मुताबिक गौरव गुर्जर ने वारदात में शामिल आरोपियों को पनाह दी थी। इसके बदले उसे लूटे गए जेवरों में हिस्सा मिला। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 80 लाख रुपए के जेवर बरामद किए हैं।
व्यापारी का कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
पुलिस के अनुसार वारदात की साजिश व्यापारी की दुकान पर काम करने वाले रोहित नायक ने रची थी। उसे व्यापारी के आने-जाने और सोना ले जाने की जानकारी थी। उसने यह जानकारी साथी अभिजीत उर्फ अभय को दी। इसके बाद करीब डेढ़ महीने तक रैकी कर वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस अब लूट के बाकी माल और मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

इस नदी में दौड़ेगा लग्जरी क्रूज:इस मार्ग पर शुरू होगी अंतरराज्यीय जलयात्रा; मंजूरी का इंतजार

एसआईआर में हटे मतदाताओं को मिली राहत:पात्र नाम दोबारा जुड़ सकेंगे; विलोपित मामलों के पुनः सत्यापन के निर्देश

देखिये वीडियो, दिव्यांग भाई को पीठ पर उठाकर वार्ड तक पहुंची बहन:जिला अस्पताल में नहीं मिला स्ट्रेचर; व्यवस्था पर उठे सवाल

किसने महिलाओं से की अपील:‘अकेली न आएं, सेवादारों पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें’

पिकनिक मनाने निकले छात्र की मौत:डिवाइडर से टकराई बाइक; दोस्त घायल

‘मैं पुलिस वाली हूं, सेटलमेंट करा दूंगी’ कहकर ठगी का आरोप:फर्जी नारकोटिक्स टीआई ने करोड़ों वसूले

दूषित पानी कांड:पीड़ित परिवारों से मिली कांग्रेस; जांच रिपोर्ट पर उठाए सवाल

आरक्षक से साइबर ठगी:पुराने नोटों की फोटो मंगाकर इतने लाख की कीमत बताई; अलग-अलग शुल्क के नाम पर हजारों ठगे

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट:रिकॉर्ड हाई से इतने लाख रुपए हुई सस्ती; सोना भी टूटा

प्रसिद्ध घाट का जल स्नान लायक नहीं:दूषित जल से पेचिश; टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए का खतरा, श्राद्धपक्ष में रोज पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु

म्यूल बैंक अकाउंट का खुलासा:खाता किसी और का; संचालन कोई और कर रहा था, दो गिरफ्तार

शाही मस्जिद के नाम पर चंदा वसूली का फर्जीवाड़ा:सोशल मीडिया पर बारकोड भेजकर पैसे मांग रहे ठग; घर-घर जाकर भी चंदा लेने का आरोप

नगर निगम में करोड़ों के घोटाले का खुलासा:6 लाख की कचरा गाड़ी 11 लाख में खरीदी; पेच वर्क मशीनों में भी की हेराफेरी

दो अलग-अलग घटनाओं में 2 की मौत:करंट लगने से महिला की गई जान; युवक ने फांसी लगाई

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!