कमाई 80 लाख हिसाब मिला 2.53 करोड़ का: नगर निगम के अधिकारी के दो ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा
KHULASA FIRST
संवाददाता

31 साल की नौकरी में आय से 1.73 करोड़ अधिक की अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा
पत्नी के नाम करोड़ों के दो भवन और होस्टल भी जांच के घेरे में
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम में 31 साल की नौकरी, करीब 80 लाख रुपए की अनुमानित वैध कमाई और इसके मुकाबले 2.53 करोड़ रुपए का अनुमानित खर्च... यानी कमाई से करीब 1.73 करोड़ रुपए ज्यादा। आय और संपत्ति के इस बड़े अंतर ने नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी (एआरओ) जितेंद्र कुमार पांडेय को लोकायुक्त की जांच के घेरे में ला दिया है।
आज सुबह पांडेय और उनका परिवार नींद के आगोश में था, तभी लोकायुक्त पुलिस ने उनके इंदौर स्थित दो ठिकानों पर एक साथ छापा मारकर उनकी और परिवार की नींद उड़ा दी। लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के नेतृत्व में कार्रवाई जारी है। दोनों ठिकानों पर दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के अनुसार नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी (एआरओ) जितेंद्र कुमार पांडेय के पास आय से अधिक अनुपातहीन संपत्ति होने की खबर मिली थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर डीएसपी सुनील तालान, आनंद चौहान, निरीक्षक आशुतोष मिठास और सचिन पटेरिया के नेतृत्व में दो सर्च टीमें गठित की गईं।
दोनों टीमों ने आज सुबह पांडेय के घर सहित दो ठिकानों पर छापा मारा। प्रारंभिक जांच में पांडेय की पत्नी भावना के नाम पर दो महत्वपूर्ण संपत्तियां सामने आई हैं। आनंद नगर एक्सटेंशन, नौलखा-चितावद में 40 से 50 फीट के प्लॉट पर जी+3 भवन का निर्माण मिला, जिसकी अनुमानित लागत करीब 1.20 करोड़ रुपए सामने आई है।
वहीं गजाधर नगर, चितावद स्थित गुलमोहर का बगीचा क्षेत्र में पत्नी के नाम एक अन्य प्लॉट पर जी+2 भवन बना मिला। इसमें छात्रावास संचालित होने की जानकारी सामने आई है। इस भवन के निर्माण पर करीब 91.50 लाख रुपए खर्च होने का प्रारंभिक आकलन किया गया है।
भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत केस
लोकायुक्त पुलिस ने जितेंद्र कुमार पांडेय के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। टीम संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, निर्माण लागत, वाहनों, निवेश और अन्य खर्चों की जानकारी जुटा रही है।
अभी सामने आए आंकड़े प्रारंभिक हैं। सर्चिंग पूरी होने के बाद दस्तावेजों, संपत्तियों और अन्य वित्तीय लेन-देन का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद ही अनुपातहीन संपत्ति की वास्तविक और अंतिम राशि स्पष्ट हो सकेगी।
80 लाख की कमाई, 2.53 करोड़ का खर्च
लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आए आंकड़ों ने अफसरों को भी चौंका दिया है। जितेंद्र कुमार पांडेय को पूरे 31 वर्ष के सेवाकाल में करीब 80 लाख रुपए वेतन के रूप में प्राप्त होने का अनुमान है। इसके विपरीत अब तक की जांच में करीब 2.53 करोड़ रुपए का कुल अनुमानित व्यय सामने आया है।
दोनों के बीच 1,73,08,069 रुपए का अंतर पाया गया। यह खर्च वैध आय से 216.35 प्रतिशत अधिक है। फिलहाल दस्तावेजों, संपत्तियों, निर्माण लागत, वाहनों और अन्य निवेश की बारीकी से पड़ताल जारी है।
वाहनों की खरीद भी जांच के रडार पर
जांच में पांडेय द्वारा पत्नी, बेटे और बेटी के नाम चार पहिया और दोपहिया वाहन खरीदे जाने की जानकारी भी सामने आई है। वाहनों की खरीद और अन्य खर्च को मिलाकर लोकायुक्त ने करीब 14 लाख रुपए के व्यय का प्रारंभिक आकलन किया है।
संबंधित समाचार

तहसीलदार पर रिश्वत और दस्तावेज में हेराफेरी के आरोप:किसान ने लोकायुक्त में की शिकायत; इतने रुपए प्रति बीघा मांगने का दावा

अद्वैत की तलाश तेज:आखिरी 72 घंटे का रहस्य सुलझाएगी पुलिस

ब्रिज पर युवक को घेरकर लूटा:मारपीट के बाद कार और मोबाइल छीना; सीसीटीवी फुटेज और कार नंबर से पकड़ाए आरोपी

स्वतंत्रता दिवस एयरपोर्ट की सुरक्षा का रियल टाइम टेस्ट:सीआईएसएफ- बीएसएफ और पुलिस ने संभाला मोर्चा

बड़ा फेरबदल:15 ब्लॉक अध्यक्ष और 8 नगराध्यक्ष नियुक्त; इस नेता की सिफारिशों का दिखा असर, यहां विरोध

विशेष अभियान:होटल-ढाबों से हॉटस्पॉट तक संदिग्धों व वाहनों पर नजर

न चर्चा, न मंथन:राजनीति का अखाड़ा बनी देश की संसद

बीजेपी नेता की कॉलोनी पर विवाद:ऐसे खुली करोड़ों की जमीन की ‘कुंडली’; इतनी एकड़ जमीन सीलिंग से निजी होने पर सवाल

बेकरी गली में सालों से चल रहे सट्टे पर कार्रवाई:सटोरिए समेत 6 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

बारिश ने बढ़ाई राहगीरों की परेशानी:सड़क निर्माण के चलते कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता; हादसे का खतरा बढ़ा

भोजशाला विवाद:हिंदू समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; की ये मांग

मध्यप्रदेश के टूरिस्ट स्पॉट फुल:पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ का अनुमान; होटल और होम स्टे की बुकिंग तेजी से फुल हो रही

खेत में खुले बिजली के तार ने ली दो जान:बेटे को बचाने पहुंचे पिता भी चपेट में आए; दवा का छिड़काव करते समय हुआ हादसा

लापता महिलाओं-बच्चों का मांगा हिसाब:हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा- कितने मिले; कितने अब भी लापता, लंबित मामलों की भी मांगी जानकारी

करंट लगने से 3 लोगों की मौत:बुजुर्ग महिला सहित दो मजदूरों की गई जान; ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज

व्यापारी ने कहा:इतने करोड़ का सोना लूट ले गए बदमाश; जांच में निकला नया मोड़, पुलिस को शक-लूट की शिकायत में बढ़ाकर बताई गई रकम

एमपी में जारी रहेगा झमाझम बारिश का दौर:आज इन जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; अब तक प्रदेश में हुई 20.7 इंच बरसात

आखिर कौन बोला:पानी रोका तो देंगे कड़ा जवाब; इस मुद्दे पर रुख नहीं बदलेगा, सेना प्रमुख की जमकर की तारीफ

टनल हादसा:7 मजदूरों की मौत; 3 अब भी फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रंगमंच को पांच दशक देने का सम्मान:राष्ट्रपति इस शख्सियत को नवाजा; धार्मिक नगरी की रंगपरंपरा को मिली राष्ट्रीय पहचान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!