श्रद्धालुओं से भरी ई-रिक्शा खाई में पलटी: बागेश्वर धाम जा रहे थे; महिला की मौत, मची चीख-पुकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छतरपुर।
ईसानगर थाना क्षेत्र में बागेश्वर धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ओवरलोड ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ई-रिक्शा भेलसी के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में एक अधेड़ महिला की मौत हो गई, जबकि करीब 12 श्रद्धालु घायल हो गए।
चीख-पुकार मच गई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत सहायता के लिए पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस और राहत दल भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
जिला अस्पताल में चल रहा उपचार
हादसे में घायल सभी श्रद्धालुओं को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है।
ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ई-रिक्शा में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई गई थी। अधिक भार होने के कारण वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और ई-रिक्शा सड़क किनारे खाई में जा पलटी। पुलिस हादसे के अन्य कारणों की भी जांच कर रही है।
महिला की मौके पर मौत
दुर्घटना में एक अधेड़ महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मृतका की पहचान और परिजनों से संपर्क की प्रक्रिया पूरी कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि ओवरलोडिंग और वाहन संचालन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

MP में महंगी शराब, सस्ती जान...:क्या 36 मौतों के बाद भी नहीं जागा आबकारी सिस्टम?

जब महाकाल और श्रीहरि का होता है दिव्य मिलन:हरि-हर मिलन: उज्जैन में निभाई जाती है अनूठी परंपरा

जेल में बंद छात्र की मौत पर बवाल:शव लेकर सीएम हाउस की ओर निकले परिजन; बोले- इलाज नहीं मिला, पैसे मांगते थे डॉक्टर

पटाखे से बिखर गया छत्ता:250 मेडिकल स्टूडेंट्स पर टूट पड़ी मधुमक्खियां

भाजपा की प्रदेश वित्त समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; विधायक और प्रदेश कोषाध्यक्ष को मिली ये जिम्मेदारी

11 हजार रुपए वर्गफीट में जमीन बेचने की तैयारी:छत्रीबाग के सरकारी तिकोने बगीचे पर अवैध निर्माण जारी

महंगाई की कड़वाहट:सुबह की चाय से छिनने लगी मिठास अब शक्कर भी दिखाने लगी

दिलजीत भी मुसलमान थोड़ी है!

भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति घोषित:इन्हें बनाया संयोजक; इन पांच नेताओं को मिली सदस्य की जिम्मेदारी

एमपी में शराब बिक्री के नियम बदले:अब हर खेप के साथ ये होगा जरुरी; इस दिन से लागू होगी नई व्यवस्था

निहत्थे पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार:हमलावर भीड़ की पहचान में जुटी पुलिस

51 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार:दर्शन को उमड़े लाखों श्रद्धालु; जयकारों से गूंजा परिसर

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष की हुई घोषणा:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

एमडी ड्रग्स सप्लाई चेन पर क्राइम ब्रांच ने कसा शिकंजा:राजस्थान से दो गुर्गे गिरफ्तार

पुलिस ने बदमाशों के आगे टेक दिए घुटने:फरियादी ने लगाया बड़े लेन-देन का आरोप; पिस्टल अड़ाकर परिवार को धमकाने का मामला

उद्योगपति हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी को राहत नहीं:दूसरी जमानत याचिका भी खारिज

नशाखोरी और अपराध सीसीटीवी में होंगे कैद:पुलिस और जनता मिलकर करेंगे बस्ती की निगरानी

सवा लाख की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया तस्कर:आरोपी पर दुष्कर्म और पॉक्सो के प्रकरण भी दर्ज हैं

कपिलेश्वर कार्तिक मेले का शुभारंभ:मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने पूजन कर किया ध्वजारोहण, 23 नवंबर को होगा भव्य हरिहर मिलन

फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी से करोड़ों का खेल:मालिक की मौत के बाद भी नितिन अग्रवाल बेचता रहा जमीन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!