एयरपोर्ट पर इतने करोड़ की ड्रग्स जब्त: बैंकॉक से लौटे यात्री के बैग में मिला 11 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा; स्निफर डॉग ने खोली तस्करी की पोल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अहमदाबाद।
सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आए एक यात्री के पास से करीब 10.91 करोड़ रुपये कीमत का प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किया है। तस्करी की इस कोशिश का खुलासा स्निफर डॉग की सतर्कता से हुआ। कस्टम अधिकारियों ने आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को थाई एयरवेज की फ्लाइट TG-343 बैंकॉक से अहमदाबाद पहुंची थी। यात्रियों की नियमित जांच के दौरान डॉग स्क्वॉड में शामिल स्निफर डॉग एक ट्रॉली बैग के पास पहुंचकर रुक गया और संदिग्ध संकेत देने लगा। इसके बाद एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) और कस्टम अधिकारियों ने संबंधित यात्री के सामान की गहन जांच शुरू की।
बैग से मिले पांच संदिग्ध पैकेट
तलाशी के दौरान ट्रॉली बैग के भीतर सिल्वर रंग के पांच पैकेट बरामद हुए। पैकेट खोलने पर उनमें हरे रंग का पौधेनुमा पदार्थ मिला। मौके पर फील्ड टेस्ट किट से जांच करने पर यह हाइड्रोपोनिक मारिजुआना (उच्च गुणवत्ता का गांजा) पाया गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10.91 करोड़ रुपये
कस्टम विभाग के अनुसार, जब्त किए गए प्रतिबंधित मादक पदार्थ का कुल वजन करीब 10.9 किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 10.91 करोड़ रुपये आंकी गई है। बरामद ड्रग्स को जब्त कर लिया गया है और आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
स्निफर डॉग की सतर्कता से नाकाम हुई तस्करी
अधिकारियों ने बताया कि यदि स्निफर डॉग संदिग्ध बैग की पहचान नहीं करता, तो इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स की तस्करी सफल हो सकती थी। डॉग स्क्वॉड की सतर्कता और एयर इंटेलिजेंस यूनिट की त्वरित कार्रवाई से यह तस्करी नाकाम कर दी गई।
नेटवर्क की जांच शुरू
कस्टम विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि जब्त ड्रग्स भारत में किसे पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे कौन-सा अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क सक्रिय है। मामले में गिरफ्तार यात्री से पूछताछ के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पांच सितारा होटल की रसोई में गंदगी का राज:फूड एंड ड्रग जांच में कई खामियां सामने आईं; वेज-नॉनवेज सामग्री एक ही फ्रीजर में मिली

भाजयुमो में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल:12 जिलों में नए जिलाध्यक्ष-महामंत्री नियुक्त; इंदौर भोपाल सहित कई जिले होल्ड पर

वीडियो देखिए, फोरलेन मुआवजे की मांग पर कलेक्ट्रेट घेराव:किसानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, रात में भी लगाए नारे

योगासन में दिखेगा हुनर:दो लाख से ज्यादा के नकद पुरस्कार; राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय जज करेंगे मूल्यांकन

वीडियो देखिये, होटल में छापे के दौरान हंगामा:कवरेज को लेकर वीडियो जर्नलिस्ट से अधिकारी ने की बदसलूकी

गैस वाहन से रिसाव और आग:चौराहे पर थम गया ट्रैफिक; पुलिस से फायर ब्रिगेड तक सभी हुए अलर्ट

झाड़ू पर बवाल:निगमकर्मी और रहवासी भिड़े; सिर फूटा तो थाने पहुंचा मामला

विवि में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल:गेट टूटने के मामले में पांच गिरफ्तार; 10 पर एफआईआर

18 को डिस्चार्ज,19 को मौत:एच1एन1 मरीज की सूचना नहीं देने पर अस्पताल को सीएमएचओ का नोटिस

पांच साल से नहीं खुल रहा था मुंह, अब मिली राहत:शहर में पहली बार मरीज के जबड़े के हिसाब से बना कृत्रिम जोड़

दूषित पानी कांड की जांच पूरी:600 से ज्यादा पन्नों की रिपोर्ट हाईकोर्ट में सीलबंद; 36 मौतों की जिम्मेदारी पर 25 को होगा खुलासा

शादी का झांसा देकर महिला से 1.27 करोड़ खर्च करवाए:लग्जरी लाइफ के लिए बदलता रहा नंबर-ठिकाना; आरोपी गिरफ्तार

करोड़ों के लालच में किशोर की हत्या:मेडिकल स्टूडेंट बनकर की दोस्ती; प्राइवेट पार्ट निकालकर बेचने की थी साजिश, तालाब में क्राइम सीन रीक्रिएट

लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:पूर्व जज की अध्यक्षता में कमेटी गठित; बल प्रयोग से लेकर एफआईआर तक होगी जांच

बोरियों में ही उग आया गेहूं:गरीबों के राशन की दुर्दशा; भड़के ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

मंगलनाथ मंदिर चोरी का खुलासा:महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार, दानपेटी-पंखा बरामद

स्वाइन फ्लू की दस्तक:एच1एन1 के 6 मरीज मिले; अस्पतालों में ओपीडी 10 हजार पार, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

छात्रा का अपहरण:एक महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म; पड़ोसी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

MP के कॉलेजों में एडमिशन का एक और मौका:UG-PG के लिए फिर शुरू होगा रजिस्ट्रेशन; तारीख बढ़ी

छात्रा की मौत से मचा हड़कंप:पहली मंजिल पर दुपट्टे से लटका मिला शव; 112 की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!