महावीर नगर में पेयजल का संकट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बागड़दा स्थित महावीर नगर में पेयजल की किल्लत के बीच नगर निगम ने सक्रियता दिखाते हुए जलापूर्ति सुचारू करने की व्यवस्था शुरू की है। क्षेत्र में दूषित पानी की शिकायतों और जल संकट को देखते हुए आयुक्त क्षितिज सिंघल ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच के निर्देश दिए।
अपर आयुक्त आशीष पाठक के नेतृत्व में जल प्रदाय विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जांच में सामने आया कि वर्ष 2014 में नगर निगम सीमा में शामिल हुए इस क्षेत्र में नर्मदा लाइन का नेटवर्क अभी तक नहीं पहुंच सका है।
यहां पेयजल की आपूर्ति मुख्य रूप से दशकों पुराने बोरवेल पर निर्भर थी, जिसमें दूषित पानी की शिकायत मिलने के बाद उसे बंद कर दिया गया है और अब नया बोरवेल खनन की प्रक्रिया शुरू की गई है। क्षेत्रवासियों को राहत देने के लिए निगम ने तत्काल दो अतिरिक्त टैंकर सेवा में तैनात किए हैं।
आवश्यकता के अनुसार टैंकरों की संख्या बढ़ाने की भी तैयारी है। स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निगम ने एनजीओ के माध्यम से पूरे क्षेत्र में घर-घर सर्वे शुरू किया है, जिसके जरिए निवासियों को पानी उबालकर पीने और स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने की समझाइश दी जा रही है।
साथ ही निगम ने स्वास्थ्य विभाग और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. माधव प्रसाद हसानी के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र की स्वास्थ्य स्थिति पर सतत निगरानी रखी है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!