मंदिर के पास दर्जनों हरे-भरे वृक्षों की कटाई: निगम अफसरों की मिलीभगत से जोन 18 वार्ड 64 में मनमाने तरीके से हो रही कटाई
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम अफसरों की मिलीभगत से निगम जोन 18 के वार्ड 64 में रिद्धि-सिद्धि मंदिर के आसपास हरे-भरे वृक्षों की कटाई धड़ल्ले से जारी है। निगम से शिकायत के बाद भी अब तक पेड़ कटाई के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से पेड़ काटने वालों के हौसले बढ़े हुए हैं।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव व निगमायुक्त क्षितिज सिंघल शहर को हरा-भरा बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं, लेकिन निगम उद्यान विभाग के ही अफसर पेड़ काटने वालों से मिलीभगत कर बड़ी संख्या में हरे-भरे वृक्षों की कटाई करा रहे हैं।
ऐसे ही एक मामले का खुलासा जनहित में खुलासा फर्स्ट कर रहा है। यह मामला निगम जोन 18 वार्ड 64 स्थित रिद्धि-सिद्धि मंदिर का है। यहां दर्जनों हरे-भरे वृक्षों की अवैध रूप से कटाई हो रही है। इससे पूरे क्षेत्र में हरियाली गायब होने के साथ ही पर्यावरण प्रदूषण का खतरा बढ़ गया है।
बताया जाता है कि पर्यावरण प्रेमी द्वारा निगम जोन 18 पर शिकायत की गई, लेकिन जोनल अधिकारी अतीक खान व उद्यान विभाग उपयंत्री ने अब तक कार्रवाई नहीं की।
नियमों की अनदेखी
शहर में कहीं भी पेड़ काटने के लिए निगम से अनुमति लेना जरूरी होता है। इसके लिए निगम अनुमति देने के साथ ही एक वृक्ष की कटाई का निर्धारित शुल्क करीब 12 हजार रुपए लेकर वृक्ष काटने की अनुमति देता है, लेकिन मंदिर परिसर में हो रही पेड़ों की कटाई के मामले में निगम के नियमों की अनदेखी की गई है, जिससे रहवासी परेशान हो रहे हैं।
कई बार शिकायत के बाद भी पेड़ कटाई न रोके जाने से दर्जनों हरे-भरे वृक्ष काटे जा चुके हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!