बाबा की सवारी में श्यामू की भागीदारी पर संशय: विशेषज्ञों ने दी आराम की सलाह; जोड़ों से संबंधित बीमारी से प्रभावित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
भगवान महाकाल की शाही सवारी में वर्षों से आकर्षण का केंद्र रही श्यामू हथिनी की सेहत को लेकर शनिवार को दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा। पन्ना टाइगर रिजर्व, वन विभाग और पशु चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम ने उज्जैन पहुंचकर हथिनी का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
पिछले पैरों में समस्या के संकेत
जांच के बाद विशेषज्ञों ने फिलहाल श्यामू को पर्याप्त आराम देने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार हथिनी के पिछले पैरों में समस्या के संकेत मिले हैं। जांच में पाया गया कि उसके पैरों की संरचना प्रभावित हो रही है और अधिक वजन के कारण जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।
फ्रैक्चर जैसी गंभीर स्थिति हो सकती है उत्पन्न
चिकित्सकों का मानना है कि लंबे समय तक चलने या लगातार खड़े रहने से फ्रैक्चर जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी के निर्देश पर गठित विशेषज्ञ दल ने श्यामू की विस्तृत जांच की है। टीम ने उसके उपचार, खानपान और देखभाल को लेकर आवश्यक सुझाव दिए हैं।
विशेष निगरानी में रखा जाएगा
फिलहाल हथिनी को विशेष निगरानी में रखा जाएगा तथा समय-समय पर उसकी स्वास्थ्य स्थिति की समीक्षा की जाएगी। पशु चिकित्सक डॉ. मुकेश जैन के अनुसार श्यामू जोड़ों से संबंधित बीमारी से प्रभावित है, जिसका असर उसके पैरों पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि उचित उपचार और दो से तीन माह के आराम से उसकी स्थिति में सुधार संभव है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में अधिक चलना उसके लिए जोखिम भरा हो सकता है।
मालिक विशेषज्ञों की राय से पूरी तरह सहमत नहीं
वहीं श्यामू के मालिक और महावत सरमन गिरि विशेषज्ञों की राय से पूरी तरह सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि हथिनी स्वस्थ है और उसे सामान्य गतिविधियों से दूर रखना उचित नहीं होगा। उनके अनुसार मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने के लिए श्यामू को प्रतिदिन कुछ समय खुले वातावरण में घूमने दिया जाना चाहिए।
मेडिकल रिपोर्ट और उपचार की प्रगति के आधार पर होगा निर्णय
विशेषज्ञों और मालिक के अलग-अलग दावों के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या श्यामू इस वर्ष भगवान महाकाल की सवारी में शामिल हो पाएगी। इसका अंतिम निर्णय आगामी मेडिकल रिपोर्ट और उपचार की प्रगति के आधार पर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!