दो इन्फ्लुएंसर्स के बीच विवाद: इस बात को लेकर आपस में भिड़े; मारपीट का वीडियो आया सामने
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया है। इन्फ्लुएंसर ओये इंदौरी उर्फ रोबिन जिंदल और चंचल यादव के बीच पहले वीडियो को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद सोमवार रात स्कीम-78 के पास बावड़ी हनुमान मंदिर के बाहर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सामने आया है।
वीडियो को लेकर शुरू हुआ था विवाद
इन्फ्लुएंसर ओये इंदौरी के मुताबिक, चंचल यादव ने उनके एक वीडियो को देश विरोधी बताते हुए वीडियो जारी किया था। इसमें उनके खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था।
रोबिन ने चंचल यादव के वीडियो को अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर शेयर किया था और अपने फॉलोअर्स से इसका जवाब देने की उम्मीद जताई थी। रोबिन का कहना है कि
इसके बाद दोनों के बीच विवाद खत्म हो गया था।
मंदिर के पास तीन लोग पहुंचे, मारपीट का आरोप
रोबिन के मुताबिक, सोमवार 29 सितंबर की रात करीब 10 बजे वह स्कीम-78 के पास स्थित बावड़ी हनुमान मंदिर के यहां खड़े थे। इसी दौरान तीन लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान चंचल यादव ने रोबिन के साथ मारपीट शुरू कर दी।
घटना के दौरान वहां मौजूद किसी राहगीर ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया।
वीडियो में एक युवक बीच-बचाव करता दिखा
सामने आए वीडियो में कुछ लोग आपस में उलझते नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक युवक बीच-बचाव करने की कोशिश करता भी दिखाई दे रहा है।
हालांकि, वीडियो में नजर आ रहे घटनाक्रम की पूरी पृष्ठभूमि और मारपीट शुरू होने की वास्तविक वजह की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
संबंधित समाचार

एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की झोली में 8 मेडल:4x400 मीटर विमेंस रिले रेस में जीता गोल्ड; लगातार छठी बार भारत के 50 मेडल

श्राद्ध कर्म के दौरान बड़ा हादसा:5 लोगों की मौत; एक को बचाने में सभी नदी में डूबे

अनंत चतुर्दशी में बेहतर पुलिसिंग करने वाले 20 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

युवक ने खुद को चाकू मारा:रोकने पहुंचे हेड कांस्टेबल पर भी किया हमला; दोनों अस्पताल में भर्ती

सेवाधाम आश्रम में मौतों पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार 2 हफ्ते में लगाए डॉक्टर-नर्सिंग केयर यूनिट; इस तारीख को देनी होगी रिपोर्ट

लाखों की अवैध शराब जब्त:बोलेरो पिकअप पकड़ी; वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक

पंचायत-निकाय उपचुनाव:कहीं ‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’; कहीं EVM बदलने पर हंगामा, कई जगह मतदान का बहिष्कार

विकास पर पथराव:आठ पर एफआईआर; 15 गिरफ्तार

पीठाधीश्वर के बयान पर शाही इमाम का ऐतराज:कहा; टिप्पणियां वापस लें, नहीं तो केस करेंगे, क्रिश्चियन फेडरेशन ने भी जताया विरोध

नारकोटिक्स टीआई बनकर 4.45 करोड़ रुपए की ठगी

मिलेट स्टेट बनाने में अनूपपुर का महत्वपूर्ण योगदान है:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

पुलिस पर फिल्मी अंदाज में हमला:4 गाड़ियों में आए बदमाशों ने की फायरिंग; आरोपी को छुड़ाकर हुए फरार

‘जय श्री महाकाल’ का उद्घोष कर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

गधे के नाम पर नर्सिंग सर्टिफिकेट!:फोटो भी लगाई; फीस भरते ही 5 मिनट में जारी हुआ रजिस्ट्रेशन नंबर

हाईवे पर टहलता दिखा टाइगर:वन विभाग ने गांवों में कराई मुनादी; जंगल की ओर जाने से रोका

बिजली कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन:मनमानी और अवैध वसूली के आरोप; कांग्रेस ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के गार्डों की गुंडागर्दी:पत्रकार पर हमला

नशा तस्करों की करोड़ों की संपत्ति फ्रीज:आरोपियों की कृषि भूमि और आवासीय संपत्तियां शामिल

चाकूबाजी में घायल युवक ने तोड़ा दम:गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर हुआ था विवाद

40 लाख से अधिक की धोखाधड़ी में निर्दलीय सांसद प्रत्याशी हुआ गिरफ्तार:रजिस्ट्री के नाम पर रकम लेकर न मकान दिया, न रुपए लौटाए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!