दिग्विजय सिंह करेंगे उज्जैन से अयोध्या तक की पदयात्रा: अब हिंदुओं को भाजपा से दूर करने की कांग्रेसी कवायद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देश में छाई हिंदुत्व की राजनीति में कांग्रेस अपने लिए अवसर तलाशने में जुट गई है। अब तक हिंदू विरोधी होने का आरोप सहती आई पार्टी ने अब इस वर्ग को भाजपा से दूर करने और अपने नजदीक लाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।
इसी के तहत वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद दिग्विजय सिंह ने उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या के श्रीराम मंदिर तक पदयात्रा करने की घोषणा की है। यही नहीं, वे राम मंदिर चंदा चोरी कांड को कोर्ट में चुनौती भी देंगे।
पूर्व में नर्मदा परिक्रमा कर चुके दिग्विजय सिंह इस बार एक हजार किमी की पदयात्रा करेंगे, जो 2 अक्टूबर को उज्जैन महाकाल मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ शुरू होगी। वे प्रतिदिन 15 किमी तक चलेंगे। सिंह ने घोषणा की है कि यह पदयात्रा पूरी तरह गैर राजनीतिक होगी।
इसमें कांग्रेस का झंडा नहीं, सिर्फ भगवा ध्वज होंगे। वे सब लोग इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं, जो भगवान राम में आस्था रखते हंै और जिन्होंने राम मंदिर में चंदा दिया है। उज्जैन से अयोध्या की दूरी करीब एक हजार किमी है।
कोर्ट ले जाएंगे दान राशि चोरी का मामला : दिग्विजय सिंह ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि से जुड़े अनियमितता के मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा वह अयोध्या जाकर कोर्ट में याचिका दायर कर दानदाताओं के पैसे वापस दिलाने की मांग करेंगे।
उनका आरोप है कि श्रद्धालुओं द्वारा आस्था के नाम पर दिया गया धन सुरक्षित नहीं रहा, इसलिए दानदाताओं को राशि वापस पाने का अधिकार है। उन्होंने कहा वह खुद भी मंदिर निर्माण के लिए दान दे चुके हैं। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने एक लाख रुपए का योगदान दिया था, जबकि उन्होंने स्वयं 1 लाख 11 हजार रुपए दान किए थे।
उनका कहना है कि यदि दान राशि में गड़बड़ी हुई है तो उसका जवाब जिम्मेदारों को देना होगा। उन्हें पुलिस जांच पर भरोसा नहीं है, क्योंकि उनके अनुसार पुलिस सरकार के प्रभाव में काम कर रही है। इसी वजह से वह सीधे कोर्ट का रुख करेंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर जुटाए गए संसाधनों का राजनीतिक लाभ भाजपा व संघ ने उठाया और इसी के जरिये चुनावी राजनीति को प्रभावित किया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों की जवाबदेही तय हो। कोर्ट में मांग करेंगे कि यदि दान राशि के दुरुपयोग की पुष्टि होती है, तो दानदाताओं का पैसा लौटाया जाए, ताकि वे अपनी इच्छा के अनुसार किसी अन्य धार्मिक संस्था या ट्रस्ट को वह राशि दान कर सकें।
2028-29 में होना हैं विस-लोस चुनाव
ज्ञातव्य है कांग्रेस के युवराज कहे जाने वाले राहुल गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा कर चुके हैं। हालांकि इस यात्रा का कोई राजनीतिक लाभ पार्टी को नहीं मिला। अब दिग्विजय अपनी यात्रा के दौरान भाजपा विरोधी भाषणों से जरूर कांग्रेस को राजनीतिक लाभ दिलाने की कोशिश करेंगे।
अगले वर्ष मई से जून तक प्रदेशभर में स्थानीय निकायों के चुनाव हैं। साथ ही उप्र में विधानसभा चुनाव भी होंगे। 2028 के अंत में मप्र में और 2029 में लोकसभा के चुनाव होंगे। इसके मद्देनजर दिग्विजय की यह पदयात्रा बड़ा राजनीतिक हंगामा साबित होगी।
• चंदा चोरी मामले को कोर्ट में लेकर जाएंगे
• महाकाल के दर्शन-पूजन के साथ शुरू होगी एक हजार किलोमीटर की यात्रा
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!