शातिर चोर गैंग का खुलासा: ऑटो में सवारी बनकर बैठते; बैग की आड़ में चुराते थे ज्वेलरी, लाखों के आभूषण सहित 5 गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया पुलिस ने ऑटो में यात्रियों के बैग और सामान से कीमती आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 100 ग्राम सोना और एक किलो चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद आभूषणों की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है।
ई-ऑटो जब्त
वारदात में इस्तेमाल करीब 4 लाख रुपए कीमत का महिंद्रा ई-ऑटो भी जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरोह का मुख्य सरगना उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला है। आरोपी ऑटो में पहले से सवारी बनकर बैठ जाते थे और असली यात्री के बैठने के बाद मौका देखकर उसके बैग या सामान से ज्वेलरी चोरी कर लेते थे।
बेटी को इंदौर छोड़ने आए पिता के सूटकेस से चोरी
मामले का खुलासा महाराष्ट्र के ठाणे निवासी 60 वर्षीय पवन सिंह की शिकायत के बाद हुआ। पवन 20 जुलाई को अपनी बेटी खुशबू को उसके ससुराल छोड़ने ट्रेन से इंदौर आए थे। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के बाहर उन्हें सफेद-नीले रंग का ई-ऑटो मिला। उसमें पहले से दो लोग बैठे थे। ऑटो चालक ने पवन को अपने बगल में आगे बैठाया, जबकि उनकी बेटी को सामान के साथ पीछे बैठाया गया।
सूटकेस देखा तो उसका ताला खुला मिला
बेटी के सूटकेस में सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान था। स्कीम नंबर-78 पहुंचने के बाद घर में सूटकेस देखा तो उसका ताला खुला मिला और ज्वेलरी गायब थी। हालांकि, पवन ने ऑटो के नंबर के आखिरी चार अंक 8770 देख लिए थे। पुलिस ने शिकायत पर BNS की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
250 से 300 CCTV खंगालकर ऑटो तक पहुंची पुलिस
पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन से लेकर संबंधित मार्गों के करीब 250 से 300 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। ऑटो के हुलिए और नंबर के अंतिम चार अंकों के आधार पर पुलिस कालू उर्फ जितेंद्र जोशी तक पहुंची। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने अपने साथियों मेहबूब, मोहम्मद रियाज और कमल सहित अन्य के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने गिरोह से जुड़े सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ऑटो में पहले से बैठे रहते थे नकली यात्री
पुलिस की जांच में गिरोह के वारदात करने का तरीका भी सामने आया। मुख्य आरोपी मेहबूब पूरी योजना तैयार करता था। गिरोह के दो-तीन सदस्य पहले से ऑटो में यात्री बनकर बैठ जाते थे। जैसे ही कोई असली यात्री सामान लेकर ऑटो में बैठता, आरोपी उसे अपने बीच या पास में बैठा लेते। इसके बाद मेहबूब बड़े बैग की आड़ बनाकर यात्री के सामान से कीमती वस्तुएं निकाल लेता था। चोरी के बाद सामान को गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे।
ये पांच आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मुख्य आरोपी मेहबूब (53) निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश, मोहम्मद रियाज (33) निवासी बिजनौर, किशोर जोशी (44) निवासी हातोद, कमल गारोडिया लोहार (28) निवासी हातोद और कालू उर्फ जितेंद्र जोशी (45) निवासी हातोद को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों से करीब 17 लाख रुपए कीमत के 100 ग्राम सोने के आभूषण, करीब 2.50 लाख रुपए कीमत के एक किलो चांदी के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल MP09 AJ 8770 नंबर का महिंद्रा ई-ऑटो जब्त किया गया है।
मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई केस
पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी मेहबूब के खिलाफ सराफा, एरोड्रम, तेजाजी नगर और राऊ सहित इंदौर के अलग-अलग थानों में चोरी और अन्य धाराओं में कई मामले पहले से दर्ज हैं। मोहम्मद रियाज, कमल और कालू उर्फ जितेंद्र के खिलाफ भी पूर्व में आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
पुलिस को आशंका है कि गिरोह ने इसी तरीके से शहर में अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया होगा। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर उनसे पुराने मामलों और गिरोह के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
इनकी रही भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लसुडिया राजकुमार यादव व उनकी टीम उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, उप निरीक्षक महेश सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक नीरज गुर्जर, आर. जितेन्द्र सिंह राजपूत, आर. जंगजीत जाट, आर. नीरज जाट, आर. रामभजन गुर्जर, आर. मनोज पटेल, आर. रामकुमार मीणा साइबर सेल, आर. प्रवीण सिंह व आर. विनीत मिश्रा के द्वारा लगातार मेहनत करते हुए आरोपीयो को पकड़ने तथा चोरी किए गए मश्रुका की जब्ती में उक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही।
संबंधित समाचार

होर्डिंग-पोस्टर पर बवाल:गांधी प्रतिमा के नीचे उपवास

सांवेर नगर परिषद है चार मौतों की जिम्मेदार:मामला जर्जर मकान की दीवार गिरने से गई जान का

अगस्त में छोड़ने का ऐलान:सितंबर में वापसी; अब 2032 तक संभालेंगे इस समूह की कमान

चंदन नगर फिर नंबर-1:सराफा दूसरी बार फिसड्डी

इस योजना पर इतने हजार करोड़ से ज्यादा खर्च:हाईकोर्ट ने मांगा पूरा हिसाब; लाभार्थियों का डेटा भी तलब

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा:फाइन शार्पनिंग शॉप की आड़ में चल रहा था कारखाना; सामान और मशीनरी बरामद

3 जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज आरोपी फरार

अपराधी जा पहुंचा हत्या के आरोपी की पैरवी करने:आरोपी मानसिंह राजावत की गिरफ्तारी के बाद श्री राजपूत करणी सेना ने किया प्रदर्शन

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के मैदान का किराया फिर बढ़ा:कांग्रेस ने इतने लाख और जमा किए; इस नेता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल

सिंफनी, रजवाड़ी और टिंबकटू रेस्टोरेंट में फैली हुई थी गंदगी:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

मोदी नहीं जाएंगे वानप्रस्थ की राह पर:ब्रिक्स, मोदी और भागवत का रिटायर्ड महात्म्य

देखिए वीडियो:बीजेपी अध्यक्ष का जबरदस्त रोड शो; हर 10 फीट पर स्वागत मंच, इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों की फ्री रजिस्ट्री का आगाज

भक्तों ने ली शपथ:खड़े हनुमान वहीं रहेंगे

पत्नी के शौक पूरे करने कर्ज में डूबा युवक:बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार; सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला सुराग

चंदा मामा दूर के… कविता में ‘गुड़’ की जगह छप गया आपत्तिजनक शब्द:किताब पर विवाद; हाईकोर्ट पहुंचा मामला

इंदौर पहुंचे बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष:स्वामित्व योजना की करेंगे शुरुआत; सीएम बोले-एमपी फ्री रजिस्ट्री देने वाला देश का पहला राज्य

कांस्टेबल पर रेप पीड़िता को जहर देने का आरोप:एसपी ऑफिस में पानी में दिया; FIR दर्ज

बैंक लोन घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई:इतने करोड़ की संपत्ति अटैच; गांव में तीन भूखंड कुर्क

छात्रावास प्रदर्शन मामले में 12 नेताओं पर FIR:छात्राओं को उकसाने का आरोप; स्टूडेंट्स ने किया था पैदल मार्च और चक्काजाम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति के प्रभारी प्रबंधक के घर दी दबिश; आय से अधिक संपत्ति का मामला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!