मासूम से क्रूरता: टॉयलेट जेट से मुंह पर डाला पानी; वॉशिंग मशीन में बैठाया, पांच केयरगिवर पर केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बेंगलुरु।
बेंगलुरु स्थित आईटी कंपनी कैपजेमिनी के एचएएल कैंपस में संचालित एक डे-केयर सेंटर में दो से तीन साल के मासूम बच्चे के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है।
प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में डे-केयर सेंटर की महिला कर्मचारी बच्चे के साथ दुर्व्यवहार करती दिखाई दे रही हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पांच महिला केयरगिवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वायरल वीडियो में दिखी क्रूरता
वायरल वीडियो में एक बच्चा टॉयलेट के अंदर फर्श पर लेटा हुआ जोर-जोर से रोता दिखाई देता है, जबकि एक महिला उसका वीडियो बना रही है।
दूसरे वीडियो में एक महिला बच्चे को टॉयलेट सीट पर बैठाकर उसके चेहरे पर टॉयलेट जेट स्प्रे से पानी डालती नजर आती है।
मासूम रोता रहा, फिर भी तरस नहीं आया
एक अन्य वीडियो में बच्चे को फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन के ड्रम के अंदर बैठाकर डराया जाता दिखाई दे रहा है। मासूम लगातार रोता रहता है, जबकि कर्मचारी उसके साथ असंवेदनशील व्यवहार करते नजर आते हैं।
बताया गया है कि ये वीडियो 29 जून को सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
पुलिस बोली- आईटी प्रोफेशनल्स के बच्चे आते थे डे-केयर
डीसीपी सैदुलु अडावथ ने बताया कि डे-केयर सेंटर में कैंपस में कार्यरत आईटी प्रोफेशनल्स के छोटे बच्चों की देखभाल की जाती थी। माता-पिता अपने कार्यकाल के दौरान बच्चों को यहां छोड़ते थे।
अभिभावकों के साथ पुलिस अधिकारी भी स्तब्ध
वायरल वीडियो देखने के बाद अभिभावकों के साथ-साथ पुलिस अधिकारी भी स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद गंभीर मामला है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि डे-केयर सेंटर का संचालन सीधे कैपजेमिनी कर रही थी या किसी बाहरी एजेंसी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
मामले की गंभीरता को देखते हुए कर्नाटक राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब करने व स्वतंत्र जांच कराने की बात कही है।
डे केयर सेंटर किया गया बंद
शिकायत के आधार पर, पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत पांच महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि डेकेयर के पांच कर्मचारियों- मंजुला, विजयलक्ष्मी, भवानी, सिंधु और बिंदु के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस (बच्चों की देखभाल और सुरक्षा) एक्ट और आपराधिक धमकी के लिए भारतीय न्याय संहिता की धारा 351 के तहत मामला दर्ज किया है। कैपजेमिनी ने बेंगलुरु कैंपस में अपनी डेकेयर सुविधा को कुछ समय के लिए बंद कर दिया है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!